सीकरी जैन मंदिर में युवा परिषद् ने करायी जैन हाऊजी प्रतियोगिता,नमन जैन को हुआ मोक्ष*

धर्म

*सीकरी जैन मंदिर में युवा परिषद् ने करायी जैन हाऊजी प्रतियोगिता,नमन जैन को हुआ मोक्ष*

जैन मंदिर में शनिवार शाम को अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् द्वारा जैन हाऊजी प्रतियोगिता करायी गई। युवा परिषद् के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र जैन ने बताया कि जैन हाऊजी प्रतियोगिता एक जैन धार्मिक प्रतियोगिता है जिससे धर्म ज्ञान भी मिलता है और सभी जैन धार्मिक प्रतियोगताओं में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है।

 

 

 

इसी वजह से इसका उत्साह लोगों में सबसे अधिक रहता है। प्रतियोगिता में लगभग 150 टिकट वितरित हुए जिनमें मोक्ष पद के विजेता नमन जैन, अरिहंत पद के अक्षय, सिद्ध के दीपांशु, आचार्य के सुरभी, उपाध्याय के ईर्या, साधु पद के किंशुक विजेता रहे और सम्यक ज्ञान प्रदीप जैन, सम्यक दर्शन निकिता जैन, सम्यक चारित्र श्रेयांश जैन को हुआ।इसके अलावा पंच परमेष्ठि के दर्शन पिंकी जैन व मंगल अभिनव जैन को हुआ। अंत में बची हुई सभी टिकटों मे से एक लक्की ड्रा निकाला गया जिसकी विजेता झलक जैन रही। सभी विजेताओं को युवा परिषद् द्वारा विशाल व आकर्षक उपहारों से पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा रविवार प्रातः जैन मंदिर में उत्तम संयम धर्म मनाया गया। जिसमें शांतिधारा करने का सौभाग्य मुकुट जैन परिवार को प्राप्त हुआ व सभी ने बड़े हर्षोल्लास के साथ उत्तम संयम धर्म की पूजा-अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *