पूज्य मुनिश्री विमलसागर महाराज संघ सानिध्य के द्वारा मूल उपनयन संस्कार महोत्सव एवं युवा ऊर्जा प्रदान महोत्सव का होगा आयोजन रविवार को

धर्म

पूज्य मुनिश्री विमलसागर महाराज संघ सानिध्य के द्वारा मूल उपनयन संस्कार महोत्सव एवं युवा ऊर्जा प्रदान महोत्सव का होगा आयोजन रविवार को

घाटोल

वासूपूज्य दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनिश्री भावसागर महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आचार्य जिनसेन प्रणीत हज़ार वर्ष प्राचीन आदि पुराण के अनुसार रविवार को उपनयन संस्कार होगा। साथ ही एवं युवा ऊर्जा प्रदान महोत्सव का भी आयोजन होगा।

 

 

 

 

उन्होंने इसका महत्व बताते हुए कहा की आठ वर्ष के बालक में यह संस्कार होते है जिससे बालक धर्म के प्रति आस्थावान बनते है सदाचार से जीवन में कुशलता धारण करते है।

 

मुनिश्री अनंत सागर महाराज कहा कि जीवन में नियम के द्वारा अच्छा बनता है। मुनिश्री विमल सागर महाराज ने कहा कि व्रतों से व्यक्ति ऊंचाईयो पर पहुंचता है आप पर्युषण में नियमो का पालन करे और मोबाइल का त्याग करे

 

किसी भी शुभ अवसर पर कवि सम्मेलन के आयोजन के लिए संपर्क करे, कवि जैन वीरेंद्र विद्रोही, 6306127196

वाहन,साबुन,कटिंग,शेविंग का त्याग करे और ओषधि दान करे । वही कमेटी से मिली जानकारी मूल संस्कार किए जाने वाले बच्चो का जुलूस शनिवार को निकाला गया जिसका जगह जगह स्वागत हुआ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *