नई पीढ़ी को सौपी जिम्मेदारी-महासभा हाड़ौती सम्भाग की आमसभा सम्पन्न
कोटा,
श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन (धर्म संरक्षिणी) महासभा, हाड़ौती संभाग की आमसभा का आयोजन रविवार को नांता रोड स्थित काला फार्म हाउस पर किया गया ।
महामन्त्री जे.के. जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जैन समाज की लगभग 130 वर्ष सबसे प्राचीन संस्था महासभा के स्थायित्व में कोटा का महत्वपूर्ण योगदान है क्योंकि लगभग 45 वर्ष पूर्व इसी भूमि पर स्व. श्री निर्मल जी सेठी को अध्यक्ष बनाया गया था जिन्होंने इसे केवल भारत मे ही नही वरन पूरे विश्व मे एक अलग पहचान दिलवाई । उन्ही के निर्देशन में 2020 में महासभा का 125वां स्थापना दिवस कोटा में ही मनाया गया । जिसमें अध्यक्ष श्री राजमल जी पाटोदी सहित कई कार्यकर्ताओ को हाड़ौती संभाग का दायित्व सौपा गया । ओर इन तीन वर्षों में हम सबने मिलकर कई सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों का भी सफलतम आयोजन किया ।

अध्यक्ष राजमल पाटोदी ने अपने कार्यकाल के सभी कार्यो का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए नई कार्यकारिणी हेतु चुनाव अधिकारी के रूप में डॉ. रामकिशोर की नियुक्ति की । जिन्होंने संवैधानिक तरीके से चुनाव की घोषणा की व अध्यक्ष के लिए नरेश पांड्या, कार्याध्यक्ष के लिए राजेन्द्र गोधा, महामन्त्री के लिए राकेश जैन ‘चपलमन’ एवं कोषाध्यक्ष के लिए जीवंधर सोगानी के नाम प्रस्तावक के जरिये प्राप्त हुए व सम्पूर्ण सदन ने इन पदनामों की अनुमोदना की ।
एवं सभी ने एक स्वर में इस नई कार्यकारिणी का अभिनंदन किया ।

इस अवसर पर नव नियुक्त महामन्त्री राकेश जैन ‘चपलमन’ ने उद्बोधन में कहा कि इस राष्ट्रीय स्तर की संस्था से जुड़ते हुए हमारा पहला संकल्प यही होगा कि हम सम्पूर्ण हाडौती संभाग में एक ऐसा व्यापक वैय्यावर्ती नेटवर्क तैयार करेंगे जो साधुओं के आहार विहार आदि क्रियाओं के नियोजन में कार्य करेगा । साथ ही जैन समाज के उद्योग, व्यापार या व्यवसाय को एक मंच देते हुए सभी समाज बंधुओं को प्रोत्साहन का माध्यम देने का प्रयास करेंगे ।

कार्यक्रम में आमंत्रित सकल दिगम्बर जैन समाज समिति के अध्यक्ष विमल जैन नांता ने कहा कि सकल जैन समाज, कोटा महासभा के लिए एक रीड की हड्डी के रूप में कार्य करेगा और हम मिल जुल कर कोटा में सामाजिक सरोकार के कार्यों में एक नया आयाम स्थापित करेंगे ।

नव नियुक्त अध्यक्ष नरेश पांड्या ने सभी वरिष्ठ सदस्यो का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि आप सभी के मार्गदर्शन में हम महासभा के उद्देश्यों को जरूर पूरा करेंगे ।
कार्यक्रम में रामविलास जैन, महावीर कोठारी, प्रकाश ठौरा, अनिल ठौरा, महावीर शाह, रितेश सेठी, ताराचन्द बडला, सहित बूंदी से बिरधीचन्द छाबड़ा, कैलाश जी पाटनी, पदम सेठिया, राजकुमार जैन सहित शताधिक समाज बंधुओं ने भाग लिया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
