अतिशयकारी है श्री अहिच्छत्र पार्श्वनाथ भगवान 

धर्म

अतिशयकारी है श्री अहिच्छत्र पार्श्वनाथ भगवान

श्री अहिच्छत्र पार्श्वनाथ क्षेत्र ग्राम रामनगर किला तहसील आंवला जिला बरेली में स्थित है। यहां की मान्यता अनुसार 2800 वर्ष पूर्व भगवान श्री पारसनाथ को केवल ज्ञान हुआ था। उत्तर पुराण 63/ 134 _141 व्यंतर वासी संवरदेव ने महा मुनिराज श्री पार्श्वनाथ पर उपसर्ग किया था इस मंदिर का प्राचीन अभिलेख अनुसार इसका नाम कु रुजंगल देश की संख्यावती नगरी है इस क्षेत्र को लिखाल वाले बाबा भी कहा जाता है पूर्व में यह 1700 वर्ष पूर्व जैन प्रतिमा खुदाई में भी मिली है तीखाल का मतलब दीवार में आल्हा होता है मुख्य वेदी को लिखाल वाले बाबा कहते हैं। यह हरित पन्ना में प्रतिमा श्री पार्श्वनाथ भगवान की है। मंदिर में कई बार रात्रि को घंटा बजने की आवाज आती है ।मुख्य मंदिर की एक और श्री महावीर स्वामी की प्रतिमा सन 1978 में विराजित हुई तथा श्री पारसनाथ भगवान के दूसरी ओर श्री पारसनाथ भगवान की 11 फण की 5 फीट की पद्मासन प्रतिमा है। मुख्य मंदिर में समवशरण की रचना सन 1991 में हुई है ।

 

 

 

 

 

 

 

तीस चौबीसी मंदिर में 11 शिखर वाले मंदिर में में श्री पारसनाथ भगवान की साढे 13 फीट की 108 की फण की प्रतिमा है यहां पर 10 कमल पर प्रति कमल पर 72 जिन प्रतिमा अनुसार 720 प्रतिमा पांच भरत, पांच एरावत, और पांच विदेह क्षेत्र के 24 तीर्थंकरों की भूत भविष्य वर्तमान की 72 कुल 720 प्रतिमा विराजित है ।एक अन्य मंदिर को श्री पद्मावती मंदिर कहा जाता है इसमें श्री धरणेंद्र और देवी श्री पद्मावती तथा श्री पारसनाथ भगवान की प्रतिमा विराजित हुई है ।यह मान स्तंभ पर 28 प्रतिमा विराजित है । इस क्षेत्र का चमत्कार ,अतिशय यह है कि यहां पूर्व में चमत्कार हुआ है मुगलों के शासनकाल में मंदिर पर आक्रमण हुआ तो मंदिर का सेवक माली मूर्ति लेकर कुएं में कूद गया। एक दिन पानी में सुरक्षित रहा। इस कारण इस चमत्कारी कुएं के चारों कोनों से जब पानी निकाला जाता है तो सभी कोनों के पानी का स्वाद अलग-अलग रहता है। और जन मान्यता है कि इस कुएं के पानी से सभी के रोगो का निवारण भी होता है।

 

श्री अहि क्षेत्र में आवास की पर्याप्त व्यवस्था है। यहां 25 एयर कंडीशनर रूम तथा 177 अटैच लेट बाथ के कमरे तथा 20 बड़े हॉल यात्री बस के अनुसार है भोजन शाला भीएयर कंडीशनर है । क्षेत्र में आने के लिए मुरादाबाद, दिल्ली, बदायूं ,बरेली शाहबाद से बस सुविधा है ।

 

वही निकटतम रेलवे स्टेशन रेवती बहोड़ाखेडा ,बरेली , आंवला ,राम पुर रेलवे स्टेशन है ।जहां से ट्रेनों की सुविधा है ।हस्तिनापुर यहां से 235 किलोमीटर ,रामपुर 60 किलोमीटर ,आगरा 210, किलोमीटर दिल्ली 250, किलोमीटर मथुरा 200, किलोमीटर श्री महावीर जी 350 किलोमीटर है ।

 

अहि क्षेत्र मंदिर की परिचय पुस्तक अनुसार श्री ओमप्रकाश का मोबाइल नंबर 9568004 800 श्री संजय जैन का नंबर 9837034934 है श्री अखिलेश जैन का नंबर 98370 24885 हैं जिनसे और अधिक जानकारी ली जा सकती हैं
राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *