गणिनी आर्यिका 105 विशिष्ट मति माताजी के कर कमलों से विमला दीदी की श्रवणबेलगोला में होगी जैनेश्वरी दीक्षा
श्रवणबेलगोला
जहां विराजित है,विशाल काय बाहुबली भगवान पावन अनुपम तीर्थ श्रवणबेलगोला पर सर्वाधिक दीक्षा प्रदात्री गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमती माताजी की परम शिष्या गणिनी आर्यिका 105विशिष्टमति माताजी के कर कमलों से दीक्षार्थी विमला दीदी को जिनेश्वरी दीक्षा प्रदान की जाएगी यह दीक्षा 29 अगस्त 2023 को जैन मठ श्रवणबैलगोला कर्नाटक में प्रदान की जाएगी।

मिली जानकारी अनुसार पावन तीर्थ पर दीक्षार्थी विमला देवी जैन की भव्य बिंदोरी 28 अगस्त 2023 को दोपहर 1:00 बजे निकाली जाएगी इसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। पूज्य गुरु मां गणिनी आर्यिका 105 विशिष्टमति माताजी द्वारा यह प्रथम दीक्षा दी जा रही है जिसको लेकर सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं।
दीक्षार्थी विमला दीदी के जीवन कृतित्व पर एक नजर
वैराग्य पथ पर अग्रसर दीक्षार्थी विमला दीदी जैन के विषय में एवं उनके जीवन कृतित्व के बारे मे माताजी की सेवा में तन मन धन से समर्पित रहने वाले जॉनी भैया ने बताया कि दीक्षार्थी विमलादेवी का जन्म एक छोटे से गाँव मालेडा ज़िला अजमेर में श्री मेवालाल भाल के यहाँ हुआ।

इनके पाँच भाई एवं एक बहिन है। वे बताते है की इनके गाँव में कोई भी जैन मंदिर नहीं था लेकिन अपने पिता एवं दादाजी की प्रेरणा से जैन धर्म का पालन किया । मात्र 12 वर्ष की उम्र में ही रात्रि भोजन का त्याग कर दिया । बाद में अष्ठमी एवं चतुर्दशी का व्रत पालन किया। इनका विवाह श्री जीवालाल जैन (कालेडा वाले )के साथ हुआ। इनके तीन पुत्रिया एवं एक पुत्र है ।
जब देवली में गणिनी गुरु मां विशुद्धमति माताजी का चातुर्मास हुआ तभी से विमलादेवी धर्म के रास्ते पर और अग्रसर हो गई। और गुरु मां से प्रतिमा व्रत लिए। विमला दीदी पिछले 6 वर्षों से गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी एवम गणिनी आर्यिका 105विशिष्टमति माताजी के साथ ही संघ में रह रही है ।अब संयम मार्ग पर आगे बढ़ते हुए उन्हे जेनेश्वरी दीक्षा श्रवणबेलगोला कर्नाटक में दीक्षा प्रदान की जाएगी।
इन्हे मिलेगा सौभाग्य।
दीक्षार्थी के माता-पिता बनने का सौभाग्य – सोहनलाल ,
जय कुमार ,राजकुमार , ज्ञान जैन मालेदा वाले जहाजपुर, नवीन नपीछी भेंट –मनीष कुमार, आदित्य कुमार, देवली, कमंडल भेंट — प्रवीण जैन , पदम कुमार, महेन्द्र कुमार, नौरतमल, कालैडा वाले देवली, शास्त्र भेंट करने का लाभ- जिनेश कुमार, नेहा जैन, अमेरिका ,, वस्त्र भेंट करने का- राकेश , इन्द्रा , राजकुमार अंजना, अमित, मोना, माला पदम कुमार सायवाबाद चटाई भेंट — ललित कुमार, चित्रा जी, गंगवाल कोटा को प्राप्त हो रहा है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंज मंडी की रिपोर्ट
