धर्म जागृति संस्थान शाखा कामा को मिला श्रेष्ठ कार्यो का पुरस्कार जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में किया गया सम्मान

धर्म

धर्म जागृति संस्थान शाखा कामा को मिला श्रेष्ठ कार्यो का पुरस्कार जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में किया गया सम्मान
जयपुर
अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान राजस्थान प्रांत द्वारा 77 वे स्वतंत्रता दिवस पर संयम श्रमण महोत्सव 2023 का आयोजन दिगंबर जैन आचार्य वसुनंदी महाराज के शिष्य मुनि सर्वानंद महाराज मुनि जिनानंद महाराज, मुनि पुण्यानंद महाराज के सानिध्य में मीरा मार्ग मानसरोवर स्थित आदिनाथ भवन में किया गया जहां धर्म जागृति संस्थान कामां को श्रेष्ठ कार्यों हेतु प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

 

 

धर्म जागृति संस्थान से प्राप्त सूचना के अनुसार राजस्थान की सभी शाखाओं में वर्ष 2022-23 में किए गए कार्यों के कारण कामां शाखा को द्वितीय स्थान पर चयन किया गया। जिसकी घोषणा अतिशय क्षेत्र महावीर जी में आचार्य वसुनंदी महाराज के सानिध्य में की गई तो उसका पुरस्कार धर्म जागृति संस्थान राजस्थान के अध्यक्ष पदम चंद जैन बिलाला, महामंत्री सुनील पहाड़िया, कोषाध्यक्ष पंकज जैन लुहाडिया, कार्याध्यक्ष अनिल जैन पूर्व आईपीएस व अन्य पदाधिकारियों द्वारा संजय जैन सर्राफ एवं संजय जैन बड़जात्या को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कामां शाखा के अध्यक्ष ने कहा कि कार्य का सम्मान पाकर बड़ी प्रसन्नता होती है।

 

इस अवसर पर जैन पाठशाला कामां की ओर से सामूहिक नृत्य में नमन जैन व सक्षम जैन द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई, तो महिला शाखा से रजनी जैन,मनीषा सर्राफ,संजना बड़जात्या,नीरू जैन,सलोनी जैन,मीरा जैन, अंजू जैन उपस्थित रही।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *