भारत देश हमारी जीती जागती मां है। मुनि श्री भाव सागर महाराज
घाटोल
नगर में चल रहे वर्षा योग के अंतर्गत पूज्य मुनि श्री भाव सागर महाराज ने अपने उद्बोधन में सभी को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
मुनि श्री ने धाराप्रवाह वाणी के साथ सभी को राष्ट्रप्रेम से भरने एवं राष्ट् के प्रति समर्पण भाव रखने की बात रखते हुए कहा कि जो वीर देश के प्रति शहीद हुए हैं उनके प्रति श्रद्धा भक्ति समर्पण की भावनाओं को स्मृति में रखते हुए अपने अंदर नया जोश, नया संकल्प, नई गति, नया विकास और देशवासियों के प्रति कर गुजरने के लिए कमर कसकर आगे आना सही अर्थों में स्वतंत्रता दिवस मनाना है।


भारत देश को जीती जागती मां बताते हुए हमारा श्री ने कहा कि भारत देश हमारी जीती जागती मां है। अपने ओजस्वी वाणी से मुनि श्री ने कहा कि भारत माता की गोद में असंख्य महापुरुषों ने जन्म लिया है। पूरा भारत देश एक परिवार है। क्योंकि सब की मां एक है। मुनि श्री ने जोर देते हुए कहा कि आजादी के दिवस पर झंडा फहराना तिरंगा, तालियां बजाना गीत गाना, तो अपने मुख से मियां मिट्ठू बनना है। इसे सुन सुनकर तो कान भर चुके हैं। आज पद और अधिकार प्रकार पुरुषार्थ हीन लोगों के द्वारा घूस अन्याय आतंकवाद के धमाकों से भारत देश भी आतंकित हो चुका है। लेकिन इस देश की स्वतंत्रता देश की एकता का प्रतिफल है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
