आत्मा का स्वभाव धर्म है यादवेंद्र सागर महाराज
शुजालपुर
पूज्य मुनि श्री 108 यादवेंद्र सागर महाराज का चतुर्मास शुजालपुर नगरी में भव्यता के साथ हो रहा है।
प्रतिदिन यहां के भक्तजन पूज्य मुनि श्री के मंगल वाणी का रसास्वादन कर रहे हैं अपने जीवन का कल्याण कर रहे हैं बुधवार की बेला में पूज्य मुनि श्री ने धर्म का सानिध्य लेने की बात कही उन्हें उसके विषय में समझाया कि आत्मा का स्वभाव धर्म होता है, धर्म के द्वारा समस्त कर्मों का निराकरण होता है। महाराज श्री ने आगे कहा कि जिस भी व्यक्ति मे सम्यज्ञदृष्टि वाली चेतना जागृत हो जाती है वह दुनिया का बादशाह हो जाता है। इसके विपरीत जिसकी सोच या जिसका दृष्टिकोण मिथ्या ही बना रहता है वह सब कुछ पाकर भी भिखारी ही बना रहता है।

Connect@mygov.nic.in.
narendramodi.in@gmail.com
amit shah.mp@sansad.nic.in
amit shah.bjp@gmail.com
anuragthakur.mp@sansad.nic.in
पूज्य मुनि श्री श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर शुजालपुर मंडी में विराजित हैं धर्म सभा के शुभारंभ में मंगलाचरण नीलम नितिन जैन द्वारा किया गया धर्म सभा का संचालन नरेंद्र जैन द्वारा किया गया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
