संतों की उपस्थिति में सकल जैन समाज बड़नगर ने आचार्य श्री काम कुमार नंदी महाराज की निर्मम हत्या के विरोध में आक्रोश प्रकट कर ज्ञापन सौंपा

धर्म

संतों की उपस्थिति में सकल जैन समाज बड़नगर ने आचार्य श्री काम कुमार नंदी महाराज की निर्मम हत्या के विरोध में आक्रोश प्रकट कर ज्ञापन सौंपा

बड़नगर
मालवा की नगरी बड़नगर में जैन आचार्य काम कुमार नंदी महाराज की कर्नाटक में हुई निर्मम हत्या के विरोध में अब संत संत जन भी साथ आए हैं। दिगंबर संत अहिंसक होते है। लेकिन अहिंसक संत के साथ निर्मम हत्या जैन संत समाज पर करारा व्रजपात है।

 

इस निर्मम हत्या से जैन समाज बहुत दुखी एवं आक्रोश प्रकट कर रहा है वही सकल जैन समाज एवं संत जन इस मुहिम में खड़े होकर इस निर्मम कृत्य का विरोध कर रहे हैं। बुधवार को बड़नगर सकल जैन समाज ने विरोध प्रदर्शन किया एवं समाज जन ने बड़नगर के एसडीएम महोदय को उचित कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा अपार जनसमूह के साथ संतो की उपस्थिति रही मुनि श्री 108 प्रशमसागर महाराज, मुनि श्री 108 साध्यसागर महाराज, मुनि श्री 108 संयत सागर महाराज,आर्यिका 105 चिन्मय श्री माताजी, आर्यिका 105 विप्रभमति माताजी साध्वी श्री प्रतिदर्शना श्रीजी, साध्वी रुचिदर्शना श्रीजी, आदि साध्वी मंडल के कुशल निर्देशन में एक धर्म सभा हुई।

इस अवसर पर मुनि श्री 108 प्रशम सागर महाराज ने बहुत ही मार्मिक उद्बोधन देते हुए कहां की वर्तमान की आधुनिक समय में संत समुदाय के के द्वारा ही समाज पद प्रदर्शित होता है।

संत ही है जो अध्यात्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा को प्रदान करते हैं। संत की किसी से दुश्मनी कभी नहीं होती है। वह सभी के कल्याण के मार्ग की तत्परता रखने के साथ एकता व मैत्री का संदेश सभी को प्रदान करते हैं।

 

इस अवसर पर जब साध्वी प्रीति दर्शना श्रीजी महाराज साहब ने अपना उद्बोधन दिया तो सभी का मन झकझोर हो गया सभी करुणा के भाव से भर गए और भावुक हो गए उन्होंने कहा सामान्य प्राणी की हत्या पाप है और यह तो संत की हत्या है संत जन जन के होने के साथ अहिंसा और मैत्री का संदेश प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर शांतिलाल गोखरू ने भी अपने विचार रखे इस निर्मम हत्या के विरोध करने की बात कही।

       

 

नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या ने भी अपने विचार सभी के समक्ष रखें उन्होंने कहा जैन साधु किसी समाज विशेष के ना होते हुए जन जन के संत होते हैं। उन्होंने संरक्षण करने की बात सरकार राज्य सरकार को करने की बात को रखा। संतो के साथ जगह-जगह अभद्र व्यवहार किया जाता है। सरकार से मांग की की हत्यारों को कड़ी सजा दी जाए। एसडीएम महोदय ने ज्ञापन को ग्रहण करते हुए कहा कि यह मांग मैं केंद्र व राज्य सरकार को पहुचाऊंगा। और उचित कार्रवाई की मांग करूंगा।
ज्ञापन का वाचन नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या ने किया।

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *