पुलकित पावन होने जा रही है वह धरा मुनि पुंगव श्री सुधा सागर महाराज का वर्षा योग होने जा रहा आगरा
ग्रीनफील्ड
निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागर महाराज संघ का संभावित वर्षा योग 2023 आगरा में होने की संभावनाओं को देखते हुए आगरा नगर वासियों में हर्ष की लहर है।
ताज की नगरी आगरा में वर्षा योग को लेकर आज समाज जनों ने पूज्य मुनि श्री के समक्ष पहुंचकर वर्षा योग हेतु श्रीफल भेंट किया। सचमुच पुलकित होने जा रही है वह पावन धरा
मुनि पुंगव श्री सुधा सागर महाराज का वर्षा योग होने जा रहा आगरा।

वर्ष 2021 की बेला जब आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की मेह आशीष जमकर आगरा वासियों को प्राप्त हुई थी। उन्हें एक नहीं दो मुनि संघ के चतुर्मास प्राप्त हुए थे। निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 वीर सागर महाराज संघ एवम पूज्य मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज संघ का वर्षा योग आगरा वासियों को मिला था।
जिसमें आगरा वासियों ने जमकर धर्म लाभ लिया था। आगरा नगरी वासियों ने इन दोनों वर्षा योग का जमकर लाभ तो लिया ही साथ ही सक्रियता के साथ अपना सेवा समर्पण दिया था। उसी का परिणाम हुआ कि आगरा नगर की पहचान ताज से तो पहले थी लेकिन धार्मिक दृष्टिकोण से भी आगरा को एक अलग पहचान मिली। और संपूर्ण विश्व में आगरा एक अलौकिक इतिहास लिख गया। पूज्य आचार्य श्री जी महती कृपा आशीष, जमकर पुनः आगरा नगर वासियों को मिलने जा रही है। इसको लेकर आगरा वासियों ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है।

भक्तों की टोलियां पूज्य मुनि श्री की आहार चर्या व मंगल विहार में सम्मिलित होने के लिए पहुंच रही हैं।
नील गगन हर्षित है वह धरा
पुण्य से नगर होने जा रहा हरा भरा
वर्षायोग 2023 होने जा रहा आगरा
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
