जुरहरा में निर्माणाधीन नेमीश्वर धाम में नेमिनाथ भगवान की 31 टन वजनी प्रतिमा हुई विराजमान तीन हाइड्रोलिक मशीनों द्वारा जैन साध्वी पदम नंदनी के सानिध्य में किया कार्य

धर्म

जुरहरा में निर्माणाधीन नेमीश्वर धाम में नेमिनाथ भगवान की 31 टन वजनी प्रतिमा हुई विराजमान तीन हाइड्रोलिक मशीनों द्वारा जैन साध्वी पदम नंदनी के सानिध्य में किया कार्य

जुरहरा
राजस्थान व हरियाणा की सीमा पर कामा तहसील का एक छोटा व सांस्कृतिक गांव जुरहरा जहां दिगंबर जैन आचार्य वसुनंदी महाराज की सुशिष्या आर्यिका 195 पदमनंदनी माताजी के निर्देशन एवं सानिध्य में नेमीश्वर धाम का तेजी से निर्माण चल रहा है। जहाँ स्थानीय जैन समाज के सानिध्य में 31 टन वजनी विशालकाय जैन धर्म के 22 वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ की प्रतिमा विशाल वेदी पर विराजमान हुई तो चारों तरफ जैन धर्म के जयकारे गुंजायमान हो गए।

 

 

नेमीश्वर धाम निर्माण समिति के अध्यक्ष राकेश जैन ने अवगत कराया कि आर्यिका 105 पदमनंदनी माताजी के सानिध्य में विशालकाय प्रतिमा को तीन हाइड्रोलिक मशीनों के द्वारा णमोकार महामंत्र के उच्चारण के बीच वेदी पर विराजमान किया गया।

एक दिव्य स्वप्न का का रूप ले रहा है आर्यिका 105 पदमनंदिनी माताजी

इस अवसर पर आर्यिका 105पदमनंदिनी मति माताजी ने कहा की एक दिव्य स्वप्न साकार रूप ले रहा है और अतिशीघ्र गुरुवर वसुनंदी महाराज के आशीर्वाद से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा सम्पन्न होगी और श्रावको को एक भव्य तीर्थ से साक्षात्कार होगा। उन्होंने कहा कि प्रतिमा के विराजमान होते ही अतिशय हो रहे हैं जहाँ तेज धूप खिली हुई थी वही प्रतिमा के विराजमान होते ही काली घटाए घिर आयी और वर्षा होने लगी मानो स्वयं इंद्र अभिषेक कर रहे हो।

जयपुर में हुआ प्रतिमा का निर्माण
जुरहरा के श्रावक श्रेष्ठि महेंद्र जैन ने बताया कि श्याम वर्णी प्रतिमा का निर्माण जयपुर में हुआ।सवा तेरह फुट ऊँचाई की पद्मासन प्रतिमा 36 बाई 75 के बड़े हाल के रूप में निर्मित मन्दिर मे विराजमान होगी। प्रतिमा का वजन लगभग 31 टन है तो जिस कमलासन पर विराजित हैं उसका वजन 10 टन है वही 13 फुट चोड़ी, सवा तीन फुट ऊची व पांच फुट गहरी वेदी व 11 फुट चौड़े कमल पर मूर्ति विराजमान की गई है। अमित जैन शंकरनगर ने बताया कि । नेमीश्वर धाम के निर्माण में धर्म प्रभावना दिल्ली प्रदेश की महती भूमिका है।

 

धर्म जागृति संस्थान के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री संजय जैन बड़जात्या ने कहा कि कामां तहसील को गौरव प्रदान हो रहा है जहां पूर्व में जम्बूस्वामी तपोस्थली बोलखेड़ा तीर्थ क्षेत्र है तो अब दूसरे तीर्थ का भी कामां तहसील में निर्माण हो रहा है। इस अवसर पर अरूण जैन प्रधान अंकुर विहार एवं महामंत्री धर्म प्रभावना संस्था सपरिवार ने क्षेत्र पर आर्यिका माता जी की कुटिया का शिलान्यास भी किया गया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *