हर व्यक्ति को अपनी वसीयत बच्चों को देने से पहले उन्हें देश और भारतीय संस्कारों की रक्षा का वचन दिलाना होगा आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज
भोपाल
आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज ने सीख देते हुए कहा कि यह हर व्यक्ति को अपनी वसीयत बच्चों को देने से पहले उन्हें देश और भारतीय संस्कारों की रक्षा का वचन दिलाना होगा।
उन्होंने कहा कि इसके बाद ही देश व समाज सशक्त हो सकेगा।यह शपथ आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने मंगलवार को सूखी सेवनिया स्थित अहिंसा स्थली पर सभी लोगों को दिलाई।


पूज्यश्री ने पंचकल्याणक महोत्सव के अवसर पर संपत्ति से ज्यादा महत्वपूर्ण समाज देश और संस्कृति को बतायाबुधवार को गजरथ फेरी के साथ पंचकल्याणक महोत्सव का समापन होगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
