श्री दिगंबराचार्य विद्यासागर पाठशाला झुमरी तिलैया कोडरमा के बच्चो ने अक्षय तृतीया दान दिवसपर मुनि श्री निर्वेगसागर जी महाराज ससंध* को आहार दान दिया
झुमरीतिलैया-
श्री दिगंबर जैन समाज के नेतृत्व में परम पूज्य मुनि श्री 108 निर्वेगसागर जी महाराज के सानिध्य में अक्षय तृतीया महापर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया जिसमें आज प्रातः देवाधिदेव 1008 आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर भव्य महामस्तकाभिषेक एवं मुनि श्री के मुखारबिंद से बृहद शांति धारा के साथ अक्षय तृतीया महापर्व की संगीतमय पूजन किया गया।

इसके पश्चात मुनि श्री कहा कि अक्षय तृतीया जैन धर्मावलम्बियों का महान धार्मिक पर्व है। इस दिन हज़ारों वर्ष पहले जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री ऋषभदेव भगवान ने एक वर्ष की पूर्ण तपस्या करने के पश्चात इक्षु (गन्ने) रस से आहार किया था। राजा श्रेयांस ने भगवान आदिनाथ को आहारदान देकर अक्षय पुण्य प्राप्त किया था, अतः यह तिथि अक्षय तृतीया के रूप में मानी जाती है।
आज आचार्य विद्यासागर जैन पाठशाला के बच्चों के द्वारा मुनि श्री को नवधा भक्ति के साथ आहार दिया और बच्चों ने कई नियम भी लिए।मुनि श्री ने पाठशाला के बच्चों को विशेष आशीर्वाद दिया। मीडिया प्रभारी कोडरमा मीडिया प्रभारी जैन राज कुमार अजमेरा,नविन जैन ने बताया की आज का आहार देने का सौभाग्य नरेंद-वीणा झांझरी,ओर मीरा-प्रदीप छाबडा के परिवार को प्राप्त हुआ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
