अक्षय तृतीया पर्व मनाया

धर्म

अक्षय तृतीया पर्व मनाया
जयपुर

प्रथम तीर्थंकर श्रीमज्जिनेंद्रदेव 1008श्रीआदिनाथ भगवान को राजा श्रेयांस ने पूर्व जन्म स्मरण से आहार विधि ज्ञात कर अक्षय तृतीया को प्रथम आहार के रूप में इक्षुरस प्रदान किया था । इसी आहार दान के पावन स्मरण स्वरूप अक्षय तृतीया को पुलक मंच परिवार एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप वात्सल्य महारानी फार्म गायत्री नगर जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 22 अप्रैल 2023 को प्रातः 7:30. बजे श्री दिगंबर जैन मंदिर, महारानी फार्म, गायत्री नगर पर इक्षुरस पान कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित बसंत बीना बाकलीवाल , विजय ,रेखा सोगानी द्बारा किया गया ।

 

 

 

 

पुलक मंच की महामंत्री रेखा झांझरी एवम अनीता बड़जात्या के अनुसार
इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में इक्षुरस का पान कराया गया । कार्यक्रम में पुलक मंच परिवार के संरक्षक राजेन्द्र – सुमन सोगानी, अनिल टोंग्या, संरक्षिका राज लुहाडिया ,अध्यक्षा मंजू सेवावाली, कार्यध्यक्ष अनिल झांझरी, कार्यध्यक्षा ज्योति जैन , महामंत्री , महावीर सोनी, कोषाध्यक्ष सुरेश जैन , निर्मल – ऊषा सेठी , धार्मिक मंत्री अनीता बडजात्या, सांस्कृतिक मंत्री गुड्डी पाटनी ,कार्यक्रम संयोजक रमेश – सरोज काला, शैलेश – रेखा पापडीवाल उपस्थित रहे ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *