आर्यिका वर्धस्व नंदनी को वात्सल्य प्रतिमूर्ति की उपाधि समर्पित

धर्म

आर्यिका वर्धस्व नंदनी को वात्सल्य प्रतिमूर्ति की उपाधि समर्पित
श्री महावीरजी
अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान राजस्थान प्रांत के अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी मे रविवार को आयोजित प्रथम वृहद प्रांतीय अधिवेशन में परम पूज्य आर्यिका वर्धस्व नंदनी माताजी को *वात्सल्य प्रतिमूर्ति* की उपाधि समर्पित की गई।

 

पूज्य माताजी के कंठ में साक्षात सरस्वती का वास है, एक बार जो माताजी की मधुर वाणी का श्रवण कर ले वो स्वयं को धन्य समझने लगता है। माताजी के व्यवहार में गुरुवर आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज की भांति वात्सल्य का अनुपम संगम दृष्टिगोचर होता है। प्रदेश अध्यक्ष पदमचंद जैन बिलाला व महामंत्री सुनील पहाड़िया ने कहा कि माताजी सरल,सहज,भक्तों के प्रति वात्सल्य तो रखती ही हैं साथ ही प्रवचन शैली,आर्यिका चर्या सब कुछ उत्कृष्ट है। अधिवेशन समन्वयक संजय जैन बड़जात्या कामां के अनुसार अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान राजस्थान प्रान्त के सभी पदाधिकारी व सदस्यगण इस पावन अवसर पर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *