गणिनी गुरु मां विशुद्धमति माताजी के 50 वे गणिनी पदारोहण में शामिल होने हेतु हाड़ौती से भक्तो के जाने का क्रम जारी
कोटा
इस योग की सर्वाधिक दीक्षा प्रदात्री गणिनी आर्यिका 105 विशुद्ध मति माताजी संघ सहित सिद्धों की नगरी शाश्वत तीर्थ क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी मे विराजमान है। जहां पूज्य गुरु मां का 50 वा गणिनी पदारोहण दिवस मनाया जा रहा है। पूज्य गुरु मां की आशीष की मेंह सदा हाडोती की धरा पर बरसती रही है।
इसी क्रम में परम पूज्य भारत गौरव गणिनी आर्यिका श्रेष्ठ 105 श्री विशुद्ध मति माताजी ससंघ के दर्शनार्थ एवं पूज्य माताजी के स्वर्णिम गणिनी पदारोहण महोत्सव में भाग लेने के लिए तलवण्डी कोटा से श्री मान जे के जैन ,श्री देवेन्द्र टोंग्या श्री सुरेश चाँदवाड़ सपत्नीक एवं श्री ओम अग्रवाल डायमंड भी आज प्रातः कोटा से जयपुर के लिए सपरिवार रवाना हुए,वहाँ से ट्रेन द्वारा सम्मेद शिखर जी पहुँच कर पूज्य विशुद्ध विज्ञ आर्यिका संघ से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।। होने वाले माताजी के कार्यक्रम में शामिल होकर इस भव्य आयोजन में अपनी सहभागिता प्रदान करेंगे। कोटा से रवाना होने से पूर्व कोटा समाज बंधुओं ने उन्हें भावभीनी शुभकामनाएं देते हुए। यात्रा मंगलमय होने की शुभकामनाएं प्रेषित की और उनके इस कार्य की अनुमोदना की।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
