सर्वोदय तीर्थ मे चलते फिरते भगवन का साधना पूर्ण कर अन्तर्मना ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
अमरकंटक
सिंहनिष्कड़ित व्रत धारी अन्तर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज ने एवं सौम्यमूर्ति उपाध्याय 108 श्री पीयूष सागर जी महाराज ने विश्व वंदनीय संत शिरोमणि चलते फिरते भगवन आचार्य श्री 108 विद्यासागरजी महामुनिराज जी के दर्शन अपने साधना पूर्ण कर दर्शन कर मंगल आशीष लिया।
अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न महाराज ने आज प्रातः अमरकंटक में मंगल प्रवेश कर सर्व प्रथम संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की मंगल आशीष ली। अन्तर्मना ने 557 दिन की साधना सम्मेदशिखर जी के स्वर्णभद्र कूट पर पूर्ण करने के बाद आशीर्वाद प्राप्त किया।
ओर दर्शन कर अन्तर्मना ने कहा कि गुरुवर का दर्शन 2019 में सिद्धवरकूट में हुवा था उस समय मेने गुरूवर से सिंह निष्कंडित व्रत के लिए कहा था तो गुरूवर तो गुरूवर है, उन्होंने अपना मंगल आशीर्वाद दिया था आज पुनः व्रतत करने के बाद आशीर्वाद मिला दर्शन करने के बाद व संत शिरोमणि गुरुदेव से बात कर मुझे बहुत कुछ मिला।
अन्तर्मना ने कहा कि सिद्धवरकूट में 5घंटे मिला था तो हमे बहुत कुछ मिला था, और आज भी कुछ घंटों में मैने बहुत कुछ गुरुदेव से हमे मिला, और गुरूवर का आशीर्वाद प्राप्त किया ।
दिन में गुरुदेव का मंगल आशीर्वाद लेकर उदगाव के लिए अन्तर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागरजी महाराज जी का अमरकंटक से मंगल विहार हुआ
मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा,जैन मनीष सेठी से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
