मुनि श्री विद्यासागर महाराज को डॉक्टर कल्याण गंगवाल ने शाकाहार जीवन का आधार पुस्तक मुनि श्री को भेंट की
पुणे
निर्यापक़ श्रमण मुनिश्री विद्यासागर महाराज पुना मे ( सूस ) में विराजमान हैं !
पूज्य मुनि श्री के सानिध्य में महती धर्म प्रभावना हो रही है, इसके साथ ही समोशरण विधान भक्ति पूर्वक संपन्न हो रहा हैं !
इसी मंगल बेला में शाकाहार प्रचारक श्री डॉक्टर कल्याण गंगवाल ने पूरा दिन गुरु चरणों में व्यतीत किया। मुनि श्री ने इन्हें बहुत आशीर्वाद प्रदान किया। और उनके द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की भी तारीफ की।

इस अवसर पर उन्होंने उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक “सुखी जीवन का आधार – शाकाहार “ महाराज श्री को भेट की ! इसके साथ ही पूज्य गुरुदेव नें शाकाहार और अहिंसा के कार्य की सराहना करते मंगल आशीर्वचन प्रदान किया!
डॉ गंगवाल द्वारा किए जा रहे कार्यों की एक बहुत बड़ी लिस्ट है इनके द्वारा शाकाहार के प्रचार प्रसार के लिए जो कार्य किए हैं वह किसी से अछूते नहीं हैं। कोरोना जैसे भीषण समय में भी 24 घंटे इनका पूरा परिवार अपनी सेवाएं देने में पीछे नहीं रहा। श्री गंगवाल को अनेक पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
