108 रिद्धि मंत्रों के साथ भगवान आदिनाथ का अभिषेक कर मनाया गया आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव
रामगंजमंडी
प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव रामगंजमंडी के शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बनाया गया। जिसमें समाज जनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अनुपम बेला में श्री जी को पांडुक शिला पर विराजमान किया गया
वह श्री जी का अभिषेक 108 रिद्धि मंत्रों से भगवान का अभिषेक किया गया। समस्त क्रियाएं सिद्धार्थ शास्त्री वह आकाश शास्त्री के कुशल निर्देशन में संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रथम अभिषेक करने का पुण्य लाभ श्रीमती शशि बाई सुरेंद्र कुमार जैन सागर वाले परिवार को प्राप्त हुआ। शांतिधारा का पुण्य लाभ श्रीमान अजीत कुमार राजेश कुमार सेठी परिवार, एवं श्रीमान सुरेश कुमार सिद्धार्थ कुमार बाबरिया परिवार को प्राप्त हुआ।

आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव के क्रम में श्रीमान सुरेश कुमार सिद्धार्थ कुमार बाबरिया परिवार वाले परिवार द्वारा आदिनाथ महामंडल विधान किया गया जिसमें मंडल पर चार मुख्य कलश स्थापित किए गए जिनका पुण्य लाभ श्रीमान विनोद कुमार विनय कुमार विनायका, श्रीमान रमेश कुमार जितेंद्र कुमार विनायका, श्रीमान गणेश कुमार मोहित कुमार डाबला वाले एवम सुरेंद्र कुमार जैन सागर वाले परिवार को प्राप्त हुआ। मुख्य कलश स्थापित करने का सौभाग्य श्रीमान सुरेश कुमार सिद्धार्थ कुमार बाबरिया परिवार को प्राप्त हुआ।



भक्ति में सराबोर होते हुए भक्तों ने भव्यता के साथ महामंडल विधान संपन्न किया प्रभु आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक भक्ति में मग्न होकर उत्साह के साथ मनाया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
