मुनि पुंगव सुधासागर महाराज 7 या 8 feb को गुरु चरणों मे पहुचने की सभावना

धर्म
मुनि श्री सुधासागर महाराज 10 वर्ष बाद पहुंचेंगे गुरु चरणों में
28 जनवरी को मगरधा में होगी आहारचर्या
सागर 
आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम शिष्य और सागर जिले के गौरव निर्यापक मुनि श्री सुधासागर महाराज का बिहार कुंडलपुर की ओर चल रहा है 10 वर्ष पूर्व 8 फरवरी 2012 को मुनि श्री को रामटेक महाराष्ट्र में आचार्य श्री के दर्शनों का सौभाग्य मिला था। 7-8 फरवरी तक गुरु चरणों में पहुंचने की सम्भावना है।
मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि 27 जनवरी को उनकी आहारचर्या बंडा के नजदीक पिडरुआ ग्राम में हुई। दोपहर बाद उन्होंने मुनि संघ के साथ बिहार किया और रात्रि विश्राम उल्दन में है। 28 जनवरी को आहारचर्या मगरधा ग्राम में होगी। बिहार के दौरान उल्दन ग्राम की भजन मंडली ने मुनि संघ की अगवानी की और रामधुन गाते हुए आगे-आगे बिहार कराया। ग्राम में प्रवेश के अवसर पर बालिकाएं सिर पर कलश और दीपक रखकर आगवानी की।
संघ में मुनि महासागर महाराज मुनि निष्कंप सागर महाराज क्षुल्लक गंभीरसागर महाराज क्षुल्लक श्री धैर्यसागर महाराज का रात्रि विश्राम उल्दन ग्राम में हुआ। कुंडलपुर में वर्तमान में आचार्य संघ में लगभग 235 मुनि महाराज और आर्यिका माताजी विराजमान है लॉकडाउन के कारण वहां पर प्रवेश बंद है।
  संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *