चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में आज पुनः निर्वाण चौबीसी पर स्वतः अभिषेक
चांदखेड़ी
विश्व विख्यात अतिशय क्षेत्र चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी पर 2 दिन से नवनिर्मित निर्वाण चौबीसी पर देवो द्वारा अभिषेक हुआ।

होली के पावन दिन भी भारी संख्या में मौजूद भक्तों ने इन पलों को देखा द्वितीय दिन आज पुनः दोपहर 1:20 के बाद अपने आप प्रतिमा जी पर जल की धार आने लगी जो अपने आप में अतिशय की कहानी कहता है

इस अवसर पर इंदौर से आए भक्तों ने इन पलों को साक्षात देखा और वह इन पलों को देख गदगद भावों से भरे हुए थे।



पूज्य गुरुदेव सुधा सागर महाराज के सानिध्य में दिसंबर 2022 में इन सभी प्रतिमाओं का भव्य पंचकल्याणक महोत्सव संपन्न हुआ था। इन सभी प्रतिमाओं पर सूरी मंत्र पूज्य मुनि पुंगव 108 सुधा सागर महाराज के श्री मुख से प्रदान किए गए थे।

सचमुच यह स्वर्णिम अवसर ही कहा जाएगा कि लगातार दो दिन इन प्रतिमाओं पर अभिषेक होना अपने आप में एक अलौकिक अतिशय को दर्शाता है।
जिनके दर्शन को तरसते हैं लाखों नयन
अतिशय कारी आदिनाथ बाबा के चरणों में कोटि नमन
आज के इस अतिशय को देख हर किसी के पुलकित है नयन
मेरे आदिनाथ बाबा को कोटि नमन
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
