दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप वर्धमान हेल्पलाइन कोटा गणतंत्र दिवस

राज्य
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप वर्धमान हेल्पलाइन कोटा ने मनाया गणतंत्र दिवस
कोटा
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप वर्धमान हेल्पलाइन कोटा ने जैन जनउपयोगी भवन पर गणतंत्र दिवस को मनाया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के सयुंक्त राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमान जे के जैन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। और सभी मोजूद दम्पत्ति सदस्यों ने राष्ट्रगान गाया I
धार्मिक स्वंतत्रता सविधान की वजह से मिली है जे.के.जैन
इस अवसर पर जे के जैन ने अपने उदबोधन में कहा की आज हमें अपनी धार्मिक स्वतंत्रता इसी संविधान की वजह से मिली हुई है।

 

ध्वजारोहण
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप वर्धमान हेल्पलाइन द्वारा ध्वजारोहण
मुख्य अतिथि मंच पर आसीन
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप वर्धमान हेल्पलाइन
ध्वज के समक्ष्य समूह सदस्य

 

हर वर्ष इसी तरह ध्वज पहराया जाएगा विमल नान्ता
इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विमल जी नान्ता ने कहा की भवन में प्रथम बार झंडा फहराने का कार्यक्रम हुआ है। और विश्वास दिलाया की आगे से 15 अगस्त और 26 जनवरी को जनउपयोगी भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा I
अध्यक्ष ने दी बधाई
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप कोटा रीजन के अध्यक्ष उमेश अजमेरा ने गणतंत्र दिवस पर सभी ग्रुप के दम्पत्ति सदस्यों को बधाई दी I जानकारी देते हुए ग्रुप सचिव अनिल बड़जात्या बडजात्या (बीएसएनएल) ने बताया भारत एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतान्त्रिक प्रणाली के साथ लागु किया गया I अंत में ग्रुप के अध्यक्ष मनोज जी ने पाटनी सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया I
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *