जन्म से अंधे 9 वर्षीय बच्चे के परिवार की रामगंजमंडी युवा दल ने की मदद

धर्म

:जन्म से अंधे 9 वर्षीय बच्चे के परिवार की रामगंजमंडी युवा दल ने की मदद
रामगंजमंडी
खेराबाद के हीरियाखेडी मौहल्ले में रहने वाले एक गरीब परिवार की मदद को आगे आया रामगंजमंडी युवा दल

 

रामगंजमंडी युवा दल सचिव राज कुमार पारख ने बताया कि हीरीयाखेडी मे रहने वाले दिनेश मेहर 10 वर्ष पूर्व ट्रकों पर बेलदारी का काम करते थे, लेकिन फेफडे खराब हो जाने से पिछले10 वर्षों से सास भर जाने की वजह से काम नही कर पा रहे- इनके एक 9 साल का बच्चा है जो जन्म
से अंधा है- एक 3 साल की लड़की है. बच्चे का नाम शिवराज ओर लड़की का नाम ज्योति है। दिनेश मेहर की पत्नी कलाबाई मजदूरी करके परिवार को चलाने का कार्य कर रही है।

 

परिवार में आ रही परेशानी के बाद शनिवार को दिनेश मेहर अपने जन्म से अंधे लड़के शिवराज को लेकर युवा दल सचिव राजकुमार पारख से मिला।राजकुमार पारख ने पूरी स्थिति का आकलन किया और हिरियाखेड़ी जाकर घर के हालात देखे। उसके बादयुवा दल की तरफ से इस परिवार को 7000 रुपये की नगद सहायता राशि दी ओर घर परिवार चलाने के लिये एक माह का पूरा राशन का सामान दिलवाया।

 

 

 

 

 

राजकुमार पारख ने बताया कि होली के अवकाश के बाद शिवराज मेहर को कोटा में अंध मूक बधिर स्कूल में भिजवाने की एवम शिवराज को पेन्शन दिलवाने एवम खाद्य सुरक्षा और अन्य सरकारी मदद दिलवाने की कार्यवाही भी की जावेगी. इसी के साथ इस परिवार का चिरंजीवी बीमा भी कराया जायेगा.

यहा यह उल्लेखनीय है कि पूरे क्षेत्र मे जरुरतमंदो की मदद करने में युवा दल हमेशा आगे रहता है मदद के इस कार्य मे युवा दल के गोकुल गुप्ता, रामगुप्ता, विनोद अग्रवाल, शरद जैन, बाबू पोरवाल के साथ खेराबाद के आसिफ, मेव रहे मोजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *