मुनि संघ का टोंक में मंगल प्रवेश, व हुआ महामिलन
टोंक
परमपूज्य आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य ज्ञानानंदजी, सयमानंद, शिवानंद, प्रशमानंद जी महाराज एवं क्षुल्लक दव्य का टोंक में गाजे बाजे के साथ जैन नसिया में मंगल प्रवेश हुआ

समाज के प्रवक्ता पवन कंटान और कमल सर्राफ ने बताया कि इससे पूर्व महाराज श्री संघ सुधा सागर पब्लिक स्कूल से विहार करते हुए कल्पना गार्डन से भव्य जुलूस के रूप में आदर्श नगर जैन मंदिर के दर्शन किए। जहां भव्य महामिलन देखने को मिला।
यह महामिलन पूर्व में ही वहा विराजित मुनि श्री सुश्रुत सागर जी महाराज से म हुआ। यह क्षण बहुत ही ऐतिहासिक थे। विनय भाव के साथ इन पलों में इन दोनों संघों का महामिलन सभी को एक सीख दे रहा था। महामिलन के समय काफी समय तक मुनि संघों के बीच धर्म चर्चा भी हुई। इन पलों के अनेक भक्त साक्षी बने।
इसके उपरांत मुनि संगिनी जैन नसिया में भव्य मंगल प्रवेश किया जहां पर समाज के द्वारा भव्य अगुवानी की गई



इस बीच में जगह-जगह आरती, ,पादप्रक्षालन श्रद्धालु के द्वारा किए गए इस मौके पर भूगर्भ से प्राप्त जिनप्रतिमाओं के दर्शन करने के पश्चात मंगल प्रवचन हुए एवं आहार चर्या संपन्न हुई। संध्या की बेला में आरती ,प्रश्नमंच, स्वाध्याय, शास्त्र सभा हुई ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
