आचार्य श्री धर्म सागर शिक्षण संस्थान नवीन भवन का लोकार्पण समारोह आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज सानिध्य में संपन्न हुआ
किशनगढ़
गुरु चरणों में पुष्पों को अर्पण करते हुए
वात्सल्यमयी वात्सल्य मूर्ति आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज सानिध्य में आचार्य श्री धर्म सागर शिक्षण संस्थान नवीन भवन का लोकार्पण समारोह शनिवार की बेला में बालाजी मंदिर के सामने किशनगढ़ में सानंद संपन्न हुआ।
इस बेला में आचार्य धर्म सागर दिगंबर जैन शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष माणकचंद गंगवाल, महामंत्री मिलाप चंद जैन ने गुरु चरणों में श्रीफल समर्पित कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया वह आए अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अपार संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। पूज्य गुरुदेव ने इस संस्थान की सराहना की व आचार्य भगवंत धर्म सागर गुरुदेव के जीवन कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत किशनगढ़ के अध्यक्ष श्री विनोद पाटनी एवं महामंत्री सुभाष बड़जात्या कर्मठता के साथ आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आए।

प्रचार मंत्री गौरव पाटनी ने बताया कि पूज्य आचार्य श्री ने संघ सहित आचार्य श्री 108 धर्म सागर महाराज शिक्षण संस्थान में लगी हुई पूर्व आचार्य भगवंत चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया इन चित्रों की स्मृति को संजोकर रखने का गुरुदेव ने शिक्षण संस्थान समिति के कार्य की सराहना की व विद्यालय परिवार को बहुत-बहुत आशीष प्रदान किया।

शिक्षा के क्षेत्र में यह कदम किशनगढ़ समाज का प्रेरणादायक कदम है जिसकी संपूर्ण किशनगढ़ ही नहीं संपूर्ण भारतवर्ष की जैन समाज इस कार्य की अनुमोदना करता हुआ प्रतीत हो रहा है।
पूज्य आचार्य श्री का संघ सहित दोपहर 12:30 बजे रविवार की बेला में आरके कम्युनिटी सेंटर से उदयपुर हेतु मंगल विहार होगा श्रावक जैन किशनगढ़ जैन समाज मन में यह आस लिए अब कब आओगे गुरुवर
किशनगढ़ वासियों के नम आंखों से भरे हैं नीर
मन में है यह आस फिर आएंगे गुरुवर यही है मन में धीर
राजेश पंचोलिया वात्सल्य भक्त परिवार से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंज मंडी की रिपोर्ट
