देने वाला लेने वाले को भी देने वाला बना देता है पूज्य गुरुदेव सुधासागर महाराज की प्रेरणा

धर्म

देने वाला लेने वाले को भी देने वाला बना देता है पूज्य गुरुदेव सुधासागर महाराज की प्रेरणा

ललितपुर

देने वाला लेने वाले को भी देने वाला बना देता है। आज इसका साक्षात उदाहरण देखने को मिला जो व्यक्ति देख नहीं सकता उसकी पत्नी देख नहीं सकती और स्वयं का भरण पोषण भी भीख मांग कर करता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ऐसे भिखारी दंपत्ति ने जो प्रतिदिन सुबह अन्नपूर्णा में भोजन प्राप्त करता है अपने पिताजी की पुण्य स्मृति में सभी लोगों को भोजन कराने के भाव प्रकट किए और आज सुबह के समय उन्होंने मीठा सहित अन्नपूर्णा भोजन शाला में जरूरतमंदों को भोजन कराया जिसके लिए उन्होंने ₹8000 की नगद रसीद कटवाई।

 

कुछ दिन पूर्व मुनि पुंगव श्री सुधा सागर महाराज जब अन्नपूर्णा भोजन शाला में आए थे तब उन्होंने इसी दंपत्ति को भोजन करते देखकर हर्षित मन से उसे आशीर्वाद प्रदान किया था जिससे इस दंपत्ति की आंखों में आंसू भी आ गए थे

 

एस के लीफिंग डेकोर 3158 मोहल्ला पन्नीग्रान सुभाष चौक जयपुर जिस के मुख्य हैं अब्दुल कादिर इनके द्वारा सोने चांदी के वर्क तैयार मिलते हैं। सोने चांदी के वर्क सभी धातुओं पर चढ़ाए जाते हैं। मार्बल और फर्नीचर पर लिपिंग की जाती है।
आप भी इन से संपर्क कर सकते हैं इनका संपर्क सूत्र नंबर है 7791026185

और इतने निर्मल भाव उक्त दंपति के थे की आज वह स्वयं दूसरों को भोजन कराने के भाव कर रहे हैं और करा भी रहे हैं निश्चित रूप से भगवान कण-कण में होते हैं हम सभी को इस बात से प्रेरणा लेनी चाहिए कि कोई अमीर कोई गरीब नहीं होता कोई लेने वाला कोई देने वाला नहीं होता जिस के भाव उत्कृष्ट होते हैं वही देने वाला होता है।
धन्य है गुरुदेव, धन्य है इनकी आशीष

संक्लन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *