अडिंदा पार्श्वनाथ में कल्याण मंदिर विधान संपन्न,
आचार्य वसुनंदी संघ का अडिंदा से हुआ विहार
अडिंदा
सलूंबर में दो पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के सानंद संपन्न होने के उपलक्ष में दिगम्बर जैन समाज सलूंबर द्वारा अतिशय क्षेत्र अडिंदा पार्श्वनाथ मन्दिर में आचार्य वसुनंदीजी महाराज ससंघ सानिध्य में कल्याण मंदिर विधान आराधना हुई । प्रातः आचार्यश्री के सानिध्य में मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ का पंचामृत अभिषेक शांतिधारा भगवतीलाल हमीरचंद सिंघवी और प्रेमचंद दलीचन्द सिंघवी परिवार ने की।
प्रतिष्ठाचार्य कमलेश सिंघवी के निर्देशन में धीरजमल भूता,

बदामीलाल जैन , रमेश कुणिया, कैलाश गुणावत, शिवम सुंदरम जैन , बद्रीलाल कंठालिया सहित उपस्थित श्रावक श्राविकाओ ने भक्तिमय पूजा आराधना करते हुए विधानमंडल पर अर्ध समर्पित किए।


आचार्यश्री के मंगल प्रवचन हुए। मुख्य पुण्यार्जक सज्जन देवी छगनलाल दोषी परिवार सलूंबर द्वारा स्वामी वात्सल्य किया गया। प्रवक्ता अनिल स्वर्णकार ने बताया कि दोपहर में 3 बजे आचार्य वसुनंदी महाराज का अडिंदा से शिशवी की ओर विहार हुआ। वही संघस्थ मुनि शिवानंद महाराज, मुनि प्रश्मानंद महाराज का खेरोदा की ओर विहार हुआ।
