पूरे भारत की एक बडी पहचान संतो के कारण है बाबा रामदेव
पारसनाथ
योग गुरु बाबा रामदेव अंतरमना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज के महापारणा महोत्सव में पहुंचे उन्होंने धर्म सभा को संबोधित किया और उन्होंने कहा कि संतों के आशीर्वाद के कारण ही विश्व में भारत की कृति फैल रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत अगर विश्व गुरु के मार्ग पर है तो वह इसका सबसे बड़ा श्रेय संतों के आशीर्वाद को है। पूरे विश्व में भारत की एक बड़ी पहचान संतो के कारण ही है।
सम्मेद शिखर तीर्थ के विषय में बोलते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर मधुबन को निर्वाण भूमि कहा जाता है क्योंकि यह बीस तीर्थंकर की निर्वाण भूमि है। इस आयोजन का होना भक्ति और आस्था में डूबने जैसा ही हैं। उन्होंने पसंद सागर महाराज के कठिन तप और साधना की भरी भूरी सराहना करते हुए कहा कि जैन दर्शन वैज्ञानिकता के कारण महान कहा जाता है वीर तीर्थंकर की निर्वाण भूमि का अपना अलग ही महत्व है। एलोपैथी के बिना कैसे जीते है,यह सबसे बड़ा उदाहरण है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
