ललितपुर जैन समाज के आमंत्रण पर अशोक नगर का दल रवाना भव्य पिच्छिका परिवर्तन की तैयारी अंतिम चरण में

धर्म

ललितपुर जैन समाज के आमंत्रण पर अशोक नगर का दल रवाना भव्य पिच्छिका परिवर्तन की तैयारी अंतिम चरण में

अशोक नगर –

-जिले की सीमा पर स्थित ललितपुर में विराजमान मुनि पुगंव श्रीसुधासागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में होने वाले संयम उत्सव भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह में उन्तीस जनवरी को अशोक नगर के युवा समाजसेवी संस्था श्री दिगम्बर जैन युवा वर्ग द्वारा अंचल की संस्कृति को समेटकर भव्य पिच्छिका परिवर्तन होगा

 

पिच्छिका परिवर्तन में ललितपुर की संस्कृति को दर्शाया जायेगा*-विजय धुर्रा

जैन युवा वर्ग के संरक्षक विजय धुर्रा ने बताया कि ललितपुर जैन समाज के आमंत्रण पर नगर की प्रमुख समाजसेवी संस्था श्री दिगम्बर जैन युवा वर्ग का सौ सदस्यीय दल रात में ललितपुर के लिए रवाना हो रहा है जहा उन्नतिस जनवरी को नहर किनारे गल्ला मंडी के विशालकाय पंच कल्याणक महोत्सव के विशाल सभा मंडप में संगीत के साथ एक नये अंदाज में संयम के महान उपकरण पिच्छिकाओ का परिवर्तन संयम के ब्रत ग्रहण करने वाले श्रावको भेट करने का सौभाग्य प्राप्त होगा वहीं जो आजीवन संयम के व्रत ग्रहण करेगा उसे परम पूज्य के हाथों में रही पुरानी पिच्छिका लेनें का सौभाग्य प्राप्त होगा

 

 

 

होगी संगीत के साथ नृत्य प्रस्तुति
लगातार चार घंटों तक चलने वाले भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह में अशोक नगर बालिका मंडल द्वारा भव्य नृत्यो संगीत मय प्रस्तुति जैन धर्म के विभिन्न भजनो पर दी जायेगी इस हेतु बेटियो की तैयारियां चल रही है।
समारोह के पहले विशाल शोभायात्रा निकाली जाएंगी।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *