शक्ति का प्रयोग पॉजिटिव काम में करें साध्वी डॉक्टर विद्युत प्रभा श्रीजी4 दिन के प्रवास के बाद साध्वी मंडल ने किया मंगल विहार

धर्म

शक्ति का प्रयोग पॉजिटिव काम में करें साध्वी डॉक्टर विद्युत प्रभा श्रीजी 4 दिन के प्रवास के बाद साध्वी मंडल ने किया मंगल विहार
रामगंजमंडी
शहर के बाजार नंबर 3 में स्थित जैन श्वेतांबर मंदिर मैं विराजित साध्वी डॉ विद्युत प्रभा श्री जी ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि इंसान को अपनी शक्ति का प्रयोग पॉजिटिव कार्यों में करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि डॉक्टर को दिखाने मात्र से बीमारी ठीक नहीं होगी बीमारी ठीक करने के लिए दवाईया लेनी पड़ती है।

 

 

समुद्र से भी विशाल ह्रदय परमात्मा का

पूज्य साध्वी श्री ने कहा कि आज का इंसान डॉक्टर,इंजीनियर और वकील की बात मान रहा है उन पर विश्वास और भरोसा जता रहा है। लेकिन समुद्र से भी विशाल ह्रदय वाले परमात्मा की वाणी पर विश्वास नहीं रखता। जैसे मोबाइल आजकल ऑल इन वन है, इसी प्रकार परमात्मा भी आल इन वन है। जो इंसान अपने मन को परमात्मा और गुरु के अनुसार चलाएं वह सबसे बड़ा अमीर है।

परमात्मा के बताए रास्ते पर चलने की सीख दी
साध्वी श्री कहा कि परमात्मा के बताए रास्ते पर सभी को चलना चाहिए उस रास्ते की सारी तकलीफ और परेशानियां तो स्वयं परमात्मा ने चल कर दूर कर दी है। जिस रास्ते का निर्माण परमात्मा ने किया है। उस पर चुपचाप चलना है।

 

उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि पैसा कमाने की होड़ कर सकते हो तो आराधना करने में भी होड़ होनी चाहिए। खुद के मालिक तो बन नहीं सकने वाला इंसान दुनिया का मालिक बनने की सोच रखता है, जो गलत है। मेरी आज्ञा चलनी चाहिए, यह सोच इंसान के तनाव का कारण है। मनुष्य जीवन किसी प्रार्थना से या ऊपहार या लॉटरी से नहीं मिलता,लाखों जीवन की तपस्या करने के बाद मिलता है उसे अच्छे कार्यों में लगावें।

जैन श्वेतांबर श्री संघ के अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया की साध्वी मंडल रामगंजमंडी में 4 दिन रुका और रविवार को दोपहर की बेला में कोटा के लिए विहार कर गया कोटा के बाद भीलवाड़ा और फिर बाड़मेर जाएंगी साध्वी विद्युत प्रभा श्रीजी के मंगल विहार में श्री संघ के लोग रामगंज मंडी से बिहार मे रविवार की शाम ढाबादेह स्थित राम भगत मोदी की कोठी पर पहुंचे पैदल बिहार में श्री संघ के रवि बापना,सुरेंद्र रांका, सौरभ तिल्लानी, गौरव बाफना,विनोद डोसी, संकेत बाफना, प्रदीप चतर,सुभाष बाफना, गजेंद्र छाजेड़, विकास बाफना एवं पूर्व पार्षद साक्षी पारख साथ रहे।
रामगंजमंडी श्रीसंघ सभी साधु साध्वीयों के बिहार में दरा स्टेशन तक जाता है उसके बाद कोटा श्री संघ साधु साध्वीयो के विहार मे साथ रहता है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *