विरागोदय धर्म प्रभावना अहिंसा रथ की शोभायात्रा निकाली

धर्म

विरागोदय धर्म प्रभावना अहिंसा रथ की शोभायात्रा निकाली

निवाई

भारत गौरव राष्ट्रीय सन्त विराग सागर महाराज की जन्मस्थली पथरिया मे नवनिर्मित तीर्थ विरागोदय दिव्यदर्शन धर्म प्रभावना रथ का मंगल आगमन रविवार को निवाई पहुंचा।

 

 

 

 

जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि आर्यिका विज्ञाश्री एवं विकक्षा श्री माताजी की प्रेरणा एवं सानिध्य में रविवार को दोपहर में विरागोदय तीर्थ महोत्सव एवं गणाचार्य विराग सागर महाराज के तहत संचालित विरागोदय धर्म प्रभावना रथ रविवार को सन्त निवास नसियां जैन मंदिर पहुंचने पर जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराणा विरागोदय तीर्थ के टृस्टी विष्णु बोहरा राहुल बोहरा महेन्द्र चंवरिया सुनील भाणजा ज्ञानचंद सोगानी सुरेश जैन पदमचंद जैन मोहनलाल चंवरिया ताराचंद जैन अशोक बिलाला त्रिलोक सिरस विमल पाटनी निर्मल जैन अशोक चंवरिया गिर्राज जैन नरेश हथौना महिला मण्डल अध्यक्ष शशी सोगानी मेना पराणा

सहित कई श्रद्धालुओं ने अगुवानी की। जौंला ने बताया कि धर्म प्रभावना रथ चोथ का बरवाड़ा शिवाड़ होते हुए निवाई पहुंचा जहाँ आर्यिका संध के सानिध्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा नसियां जैन मंदिर से रवाना होकर अहिंसा सर्किल बडा़ बाजार सब्जी मंडी चोहट्टी बाजार सहित मुख्य मार्गो से होता हुआ पुनः सन्त निवास पहुंचा जहां माताजी के सानिध्य में अनेक कार्यक्रम हुए। जौंला ने बताया कि राष्ट्रीय सन्त विराग सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले पथरिया मध्यप्रदेश में 1 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा, युग प्रतिक्रमण, यतिसम्मेलन, मस्तकाभिषेक एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन होगा इस उपलक्ष्य में धर्म प्रभावना के लिए सम्पूर्ण भारत में विरागोदय धर्म प्रभावना रथ का भ्रमण किया जा रहा है। इस आयोजन में निवाई से सेकडों श्रद्धालुओं का समूह जाएगा।

अभिषेक जैन लुहाड़िया
रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *