चक्रवती विवाह 1 वर्ष पूर्ण होने पर रामगंजमंडी के धर्मनिष्ठ सिद्धार्थ पूजा बाबरिया ने लिया प्रमाण सागर महाराज का आशीष व सम्मेद शिखर तीर्थ की की वंदना

धर्म

चक्रवती विवाह 1 वर्ष पूर्ण होने पर रामगंजमंडी के धर्मनिष्ठ सिद्धार्थ पूजा बाबरिया ने लिया प्रमाण सागर महाराज का आशीष व सम्मेद शिखर तीर्थ की की वंदना
रामगंजमंडी
बहुत कम ऐसी शख्सियत होती हैं जो अपने दांपत्य जीवन को धर्म से जोड़े रखती हैं ऐसे ही व्यक्तित्व हैं सिद्धार्थ पूजा बाबरिया जो रामगंज मंडी में निवासरत है आज से 1 वर्ष पूर्व उन्होंने धार्मिक रीति के साथ चक्रवती विवाह तपोदय तीर्थ बिजोलिया में संकल्पित होकर लिया था जिसे उन्होंने बखूबी निभाया इन 1 वर्षों में उन्होंने अपने दांपत्य जीवन सार्थकता के साथ निभाया तथा अपने नियमों को संयमित होकर पाला और आज 1 वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने सम्मेद शिखर तीर्थ की वंदना की एवं गुणायतन प्रणेता प्रमाण सागर महाराज का मंगल आशीष लिया।आज की भौतिकता में जहां युवा पीढ़ी अपना जन्मदिन विवाह वर्षगांठ जैसे अवसरों को होटलों आदि में मनाकर इन क्षणों को मस्ती आदि में उड़ा देते हैं

ऐसे में इन दोनों का अपने जीवन को धर्म से जोड़ कर रखना युवा पीढ़ी को गृहस्थाश्रम में धर्ममय जीवन व्यतीत करने की एक प्रेरणा देता है। जो अपने आप में एक मिसाल कही जा सकती है मैं परिवार सहित यही कामना करता हूं इनका जीवन यूं ही धर्मवृद्धि की ओर अग्रसर होता रहे।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंज मंडी की यह रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *