पूज्य मुनि श्री अक्षयसागर महाराज संघ का पिच्छिका परिवर्तन संपन्न महामंडल विधान से प्राप्त आय से निर्मित होगा औषधालय

धर्म

पूज्य मुनि श्री अक्षयसागर महाराज संघ का पिच्छिका परिवर्तन संपन्न
महामंडल विधान से प्राप्त आय से निर्मित होगा औषधालय
गुना

पूज्य मुनि श्री अक्षयसागर महाराज सानिध्य में प्रताप छात्रावास मे हो रहे सिद्ध चक्र महामंडल विधान की बेला में मंगलवार को मुनिश्री अक्षयसागर महाराज संघ का पिच्छी परिवर्तन हुआ।

यह आयोजन दोपहर 2 बजे शुरू हुआ
इस आयोजन में हजारों की संख्या में भक्तबीमौजूद
रहे। मुनिश्री अक्षय सागरजी ने श्रावकों से के द्वारा नवीन पिच्छी ग्रहण की और संघ के अन्य मुनियों को भी उन्होंने प्रदान की। वहीं समस्त मुनि संघ की पुरानी पिच्छीका नियम संयम व्रत ग्रहण करने वाले परिवार जन को दी गई।इसमें खास बात यह रही की उन्हें प्राथमिकता दी गई, जो अपेक्षाकृत कम उम्र के थे।

 

 

 

इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि इस आयोजन में होने वाले खर्च के बाद जो दान राशि शेष है, उससे शहर में
एक आयुर्वेदिक औषधालय बनाया जाएगा। इसमें निःशुल्क परामर्श और बहुत कम कीमत पर दवाएं मिलेगी।

 

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *