आपको धर्म के अभाव में अर्थ कमाने की इच्छा नहीं होना चाहिए मुनिश्री संस्कार सागर महाराज
सीहोर
पूज्य मुनि श्री संस्कार सागर महाराज ने अपनी वाणी से सभी को संस्कारित करते हुए बुधवार को कहा की कभी तो बिना मांगे मोती मिल जाते हैं और मांगने से भीख नहीं मिलती। कटाक्ष करते हुए कहा की आज के समय में धन का बोलबाला है। लेकिन धर्म से संयुक्त जीव का थोड़ा सा जीवन भी बहुत श्रेष्ठ है और धर्म से रहित मनुष्य का करोड़ों सालों काविशेष जीवन भी व्यर्थ हैं।
उन्होनें सीख दी कहा की संस्कार के प्रभाव के कारण आपको धर्म के अभाव में अर्थ कमाने कमाने की इच्छा नहीं होना चाहिए ।
धर्म के सिद्धांतों को ताक पर रखकर मात्र धन को कमाना चाहते हैं और अपनी पहचान,रात्रि, भोजन त्याग, पानी छानकरपीना तथा नित्य देव दर्शन को भूल बैठे हैं।
धर्मविहीन व्यक्तियोंको आचार्यों ने मृतक के समान कहा है।जिनके मन में प्रभु नहीं, वह धनवान होने के बाद भी दरिद्र है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
