गुलाब कौशल्या चेरिटेबल ट्रस्ट ने दिव्यांग जनों को बांटी ट्राई साईकिलें-
मानव सेवा उत्कृष्ट सेवा कार्य स्वस्तिभूषण माताजी मानव सेवा कार्य में आनन्द की अनुभूति होती है -नरेश मेहता
जयपुर
मानव एवं समाज सेवा के कार्यो में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे महाप्रज्ञ सेवा प्रकल्प के अन्तर्गत मानव कल्याण एवं दुःख निवारण के प्रति समर्पित गुलाब कौशल्या चेरिटेबल ट्रस्ट जयपुर द्वारा मातुश्री कौशल्या देवी की पुण्य स्मृति में असहाय, निर्धन और जरुरतमंद दिव्यांग जनों को पदमपुरा में गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ के सानिध्य में आयोजित एक सादा समारोह में 21 ट्राई साईकिलें वितरित की गई।
इस मौके पर भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 स्वस्तिभूषण माताजी ने समाजसेवी नरेश मेहता द्वारा गुलाब कौशल्या चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से किए जा रहे मानव सेवा के कार्यो की प्रशंसा करते हुए वर्तमान परिस्थितियों में जरुरतमंद दिव्यांग जनों को ट्राई साईकिलें वितरण करना सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य बताया है।श्री नरेश मेहता ने कहा कि मानव सेवा करने में मुझे आनन्द की अनुभूति होती है।समिति सदस्य विनोद जैन कोटखावदा’ने जानकारी देते हुए बताया कि महाप्रज्ञ सेवा प्रकल्प के अन्तर्गत गुलाब कौशल्या चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से पदमपुरा में गत 27 वर्षो से पदम ज्योति नैत्र चिकित्सालय संचालित है जिसमें आंखों का नि:शुल्क ईलाज व आपरेशन आदि किया जाता है।अब तक लगभग 51000 आपरेशन किये जाकर नैत्र प्रत्यारोपण किये जा चुके हैं। ट्रस्ट की अन्य गतिविधियों में छात्र-छात्राओं को छात्रवृतियाँ, बालिकाओं को नि:शुल्क शिक्षा, अनाथ आश्रम का संचालन , रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर, भूकम्प व तूफान पीड़ितों की मदद सहित कोरोना काल में जरुरतमंदो को आक्सीजन सिलैंडर, आक्सीजन कांसटेटर मशीने उपलब्ध कराने के साथ नि:शुल्क कोविड वैक्सीनेशन शिविर लगाये गये । साथ ही ट्रस्ट द्वारा
प्रति वर्ष जरुरतमंद 150 परिवारों को राशन एवं खाद्य सामग्री वितरण किया जाता है। समारोह में क्षुल्लिका अर्हतमति माताजी,ब्रह.प्रियंका दीदी,शालू दीदी, ज्ञान चंद झांझरी, हेमन्त सोगानी, विनोद जैन कोटखावदा, रमेश ठोलिया, चेतन जैन निमोडिया, सुबोध चांदवाड, विवेक सेठी,अजय बड़जात्या सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।संचालन विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
