गरीब अपाहिज परिवार की मदद को उठे रामगंजमडी युवादल के हाथ दुर्घटना में जिंदगी भर के लिये अपाहिज हो चुकी 11वर्ष की लड़की को मदद करने झालावाड अस्पताल पहुचे रामगंजमडी युवा दल सचिव राजकुमार पारख (लिटील भाई)
रामगंजमडी
एक ऐसा वाकया जो हर किसी को भावुक कर सकता है हम बात कर रहे
है दुर्घटना में जिंदगी भर के लिये अपाहिज हो चुकी 11 वर्ष की लड़की की जिसकी मदद को झालावाड अस्पताल पहुंच कर रामगंजमडी युवादल सचिव लिटिल भाई ने की
यह वाकया अगर कोई सुनले तो उसका दिल भी पसीज सकता है खैराबाद के समीप हीरियाखेड़ी गाँव का बेरागी परिवार रविवार को हिंगलाज माता जी के दर्शन हेतु ट्रेक्टर ट्रोली से गए लेकिन दर्शन करके वापस लौटते समय एक दुखद हादसा हो गया भानपुरा के नावली गाँव के समीप एक पिकअप से भिंडत हो गई। जिसमे 14 वर्षीय किशोर लड़के की मोत घटनास्थल पर हो गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और इस दुर्घटना में 11 वर्षीय बालिका दयावंती बेरागी को एक पाव कट गया।वही दूसरे पैर में भी कई फेक्चर आए।

लेकिन सबकी मदद को खड़े रहने वाले राजकुमार पारख को इसकी जानकारी मिली तुरंत झालावाड अस्पताल पहुंचे।उन्होनें बालिका के पिता घनश्याम बैरागी से भी बात कीपिता घनश्याम बैरागी कुदायला में भूपेंद्र सांवला के यहाँ चिराई मशीन चलाने का कार्य करता है।पारख ने झालावाड में अस्पताल में रूककर बालिका के दूसरे पांव का आपरेशन करवाया.औऱ बालिका के पिता को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की।

करुणा मदद का इससे बेहतर उदाहरण और क्या हो सकता है जहाँ जान पहचान वाले दुखो के समय में अपना हाथ खींच लेते है। ऐसे में बिना जान पहचान वाले की मदद के लिए आगे आना एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
जब बिना जान पहचान के एक गरीब लड़की जो 11 वर्ष की है। जिन्दगी भर के लिये अपाहिज हो गई उसके परिवार को लिटिल भाई ने मदद की तो लड़की के पिता घनश्याम माता मंजू बाई ओर दादी कलावती फूट फूट कर रो पडी। औऱ करुणा से भर उठी। और आभार व्यक्त करने लगी।
इन भावुक क्षणो को मोजूद सभी मरीजों व उनके परिजन अपने मोबाइल में कैद करने से नहीं रोक पाए।
दयावंती खैराबाद स्कूल में छठवीं कक्षा में अध्ययनरत है।राजकुमार पारख ने झालावाड़ में रहने वाले कोटा स्टोन का कार्य करने वालेवाले भैया भाई ओर रहीस भाई कादरी को बुलाकर लड़की के पिता से मिलाया ओर किसी भी
कार्य से जरूरत पड़े तो मदद करने को कहा
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
