*संजय जैन बड़जात्या जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री बने*
कामा
जैन पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय स्तर की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र तिजारिया की अध्यक्षता में जयपुर संपन्न हुई ।जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया तो वही उदय भान जैन बड़जात्या राष्ट्रीय महामंत्री की अनुशंसा पर कामां निवासी संजय जैन बड़जात्या को जैन पत्रकार महासंघ का राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री नियुक्त किया गया ।
उल्लेखनीय है कि है बड़जात्या जी की द्वितीय कार्यकाल के लिए पुनः नियुक्ति की गई है। बड़जात्या के मनोनयन पर जैन समाज कामा,विनित सागर वर्षा योग समिति कामा, धर्म जागृति संस्थान, युवा परिषद के पदाधिकारियों सदस्यों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा बधाई प्रेषित कर कहा गया कि जैन समाज कामां के लिए गौरव की बात है।
श्री बड़जात्या सन्त सेवा में समर्पित रहते उनकी लेखनी का लोहा समस्त भारतवर्ष में है उन्होंने हमेशा कलमकारो भी हमेशा आगे लाने का कार्य किया इनकी बोलने की शैली व ओजस्वी वक्ता होना इनके प्रमुख गुणों में शुमार है।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
