बड़ों के सामने अपना ज्ञान नहीं बताना उनके सामने उनकी गलती नहीं निकालना सुधासागर महाराज

धर्म

बड़ों के सामने अपना ज्ञान नहीं बताना उनके सामने उनकी गलती नहीं निकालना सुधासागर महाराज
ललितपुर
अभिनंदनोदय तीर्थक्षैत्र ललितपुर में निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव जैन धर्म की ध्वजा108 श्री सुधासागर जी महाराज ने प्रवचन मे कहा

 

 

 

की बड़ो के सामने हमेशा अज्ञानी बने रहना मूर्ख बने रहना,बड़ों के सामने अपना ज्ञान नहीं बखान करना मोन बने रहना इससे ही ज्ञानी बने रहोगे उन्होंने कहा बडों को कभी भी उनकी गलती मत बताना-बड़े चाहे कितने भी गलत हो चाहे गलत हो फिर भी उनकी गलती मत बताना,बडा़ बिगड गया तो छोटा कहीं का नही रहेगा बड़ा चाहे उम्र में हो ज्ञान में हो त्याग मे हो किसी भी क्षेत्र में आगे हो बड़ों के सामने उनकी गलती मत बताना.

 

उन्होनें कहा बड़ो के सामने मोन रहे और-जब भी गुरु से चर्चा करे तब कभी शास्त्र के हिसाब से चर्चा नही करना गुरु के सामने,भगवान के सामने आत्मा का स्वरूप बोलना से झूठे सिद्ध हो जाओगे बड़ों के सामने अज्ञानी बने रहना मूर्ख बने रहना बड़ों के सामने अपना ज्ञान नहीं बखान करना मोन बने रहना इससे ही ज्ञानी बने रहोगे। वही आज निर्यापक मुनि सुधासागर जी महाराज के चरणों का पाद प्रक्षालन करते सांगानेर से आये सभी स्नातक समयसार प्रशिक्षु को प्राप्त हुआ।                       

 

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *