आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महाराज के 35 वें दीक्षा दिवस पर आर्यिका 105सौम्यनंदिनी माताजी के पावन सानिध्य में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर झोटवाड़ा जयपुर में अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान (राजस्थान) की प्रांतीय कार्यकारिणी का हुआ गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न कार्यक्रम में धर्म सिखाओ, धर्म बचाओ पर दिया जोर
जयपुर
श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर झोटवाड़ा में आर्यिका105, सौम्यनंदिनी जी माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महाराज का 35 वां दीक्षा दिवस जोर शोर से मनाया गया। जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने इस भव्य कार्यक्रम में शिरकत करते हुए बताया कि कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान राजस्थान प्रांत के पदाधिकारियों

तथा झोटवाड़ा सकल दिगम्बर जैन समाज की अगुवाई में आचार्य श्री का विभिन्न कार्यक्रमो के तहत अष्टद्रव्यों से पूजा अर्चना कर 35 वा दीक्षा दिवस जोर शोर से मनाया गया ,इसी कार्यक्रम में आर्यिका श्री सौम्यनंदिनी जी माताजी के भी अर्घ्य चढ़ाए गए।गोधा ने अवगत कराया कि कार्यक्रम में आचार्य 108 श्री वसुनंदी जी महाराज की पावन प्रेरणा से उनके दिशानिर्देशानुसार अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान राजस्थान प्रांत की कार्यकारिणी बनाने की घोषणा की गई।
।

तथा जनकपुरी दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष पदम जैन बिलाला की क्षमता को देखते हुए नव गठित धर्म जागृति संस्थान राजस्थान का प्रात अध्यक्ष बनाया गया, तथा कार्यकारिणी का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का आर्शीवाद दिया।
अध्यक्ष पदम जैन बिलाला ने अवगत कराया कि उक्त संस्थान का उद्देश्य धर्म बचाओ -धर्म सिखाओ है तथा समाज के द्वारा धर्म में आ रही शिथिलता को दूर करना, समाज में विघटन एकता के सूत्र में लाना, , बिना किसी संत पन्त क्षेत्र वाद के साधु संतों के आहार विहार को सरल बनाना, ओर धर्म की रक्षार्थ हेतु आगे आना तथा समाज सुधार कैसे किया जाए, नवयुवको को धर्म से जोड़ कर संस्कारित करना व जैन पाठशालाऐं खुलवाकर धर्म की प्रभावना बढ़ाने हेतु सबको प्रोत्साहित करना आदि। कार्यक्रम में पदम जैन बिलाला ने नव गठित कार्यकारिणी में शांति कुमार ममता जी सोगानी जापान, विरेन्द्र जी जैन अजमेर, रश्मि कांत सोनी जयपुर, रमेश चन्द जी गर्ग बोलखेड़ा, जेके जैन साहब कोटा वाले,शेलेन्द्र जी गोधा समाचार जगत जयपुर,राजेश जी गंगवाल लालसोट, प्रेमचंद जी छाबड़ा दौसा, ज्ञान चंद जी जैन भौंच बस्सी, तथा विमल कुमार जैन बाकलीवाल जयपुर झोटवाड़ा को संरक्षक बनाया गया है।

इसी कड़ी में अध्यक्ष पदम जैन बिलाला जनकपुरी जयपुर, कार्याध्यक्ष अनिल कुमार जी जैन पूर्व आई.पी.एस, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार चौधरी जयपुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव जी जैन लाखना वाले, महामंत्री सुनील कुमार पहाड़िया थडी मार्केट जयपुर ,सह.महामंत्री संजय बडजात्या कामां, मंत्री राजीव कुमार पाटनी झौटवाडा, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार लुहाड़िया थडी मार्केट जयपुर, तथा सह.कोषाध्यक्ष महेश काला जनकपुरी जयपुर को बनाया गया है , तथा निर्मल कासलीवाल, जोधपुर, सुभाष पहाड़िया कुचामन, प्रकाश जैन टोंक, टीकम चंद जैन धौलपुर, कुंदनमल जैन अजमेर, ज्ञानेंद्र कुमार जैन जहाजपुर भीलवाड़ा, जयंतीलाल जैन उदयपुर, झम्मन लाल जैन राजाखेड़ा, मुकेश जैन अलवर, हरक चंद जैन हमीरगढ़,चैनसुख शाह भीलवाड़ा,सुमत प्रकाश जैन महुआ, पंकज नवलखा जयपुर, अरुण शाह जयपुर गायत्री नगर, भागचंद जैन मित्रपुरा वाले दुर्गापुरा, कमल जी दीवान जयपुर, विनोद जी जयपुरिया सीकर सभी उपाध्यक्ष तथा पी.आर. ओ सुनील कुमार सेठी मालपुरा,,धन कुमार जैन जनकपुरी,, राकेश जी श्रीमाल बनाये गये है , तथा राकेश गोदिका शाबाश इंडिया जयपुर, अंकुर जैन अलवर, हर्षित जैन राजस्थान पत्रिका जयपुर तथा राजा बाबु गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान फागी को प्रचार प्रसार मंत्री बनाया गया है। पूरे राजस्थान से एक सो एक कार्यकर्ताओं की नयी कार्यकारिणी को आर्यिका सुयोग्य नन्दनी माताजी ने आशीर्वाद दिया ।कार्यक्रम में निर्मल पांड्या, पवन पांड्या, धीरज पाटनी, प्रमोद मुंडोता, सुगन जी जैन, कमल चंद जैन सहित सारे पदाधिकारी मोजूद थे।
राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
