रविवार को होने वाला पदमपुरा अतिशय क्षेत्र का वार्षिक मेला स्थगित-शिखर शिलान्यास का होगा आयोजन-गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी का होगा सानिध्य

धर्म

रविवार को होने वाला पदमपुरा अतिशय क्षेत्र का वार्षिक मेला स्थगित-शिखर शिलान्यास का होगा आयोजन-गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी का होगा सानिध्य
जयपुर –

8 अक्टूबर -श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा, जयपुर का वार्षिक मेला (वार्षिकोत्सव) रविवार,दिनाँक 9 अक्टूबर 2022 को निर्धारित किया गया था ,उस वार्षिक मेले के सभी कार्यक्रमों को निरन्तर तेज बारिश की स्थिति को देखते हुए आगामी निर्धारण तक स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी प्रबंध समिति की और से जारी की गयी है

 

 

अध्यक्ष एडवोकेट सुधीर जैन एवं मानद् मंत्री एडवोकेट हेमन्त सोगानी ने बताया कि मूलनायक प्रतिमाजी के अभिषेक, मंगल प्रवचन व प्रातः 9.15 बजे मूलनायक प्रतिमा के गर्भ गृह के ऊपर 45फुट के और उत्तंग भव्य पद्म बल्लभ शिखर के शिलान्यास का कार्यक्रम यथावत रहेगा। शिखर के शिलान्यास के बाद वात्सल्य भोज की व्यवस्था रहेगी। असुविधा के लिए क्षमा।—

प्रबंध समिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *