जैन राजनैतिक चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए मुकेश जैन चेलावत

राजनीति

जैन राजनैतिक चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए मुकेश जैन चेलावत

झालरापाटन
हाडोती के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि वरिष्ठ समाजसेवी समाज की सेवा में तत्पर रहने वाले श्रीमान मुकेश जैन चेलावत पाटन को जैन राजनीतिक चेतना मंच का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।

 

 

 

इस सूचना से झालरापाटन ही नहीं संपूर्ण हाडोती में एक हर्ष की लहर है वह उनको दूर दूर से बधाई देने वालों का तांता सा लगा हुआ है। श्री चेलावत अनेक राजनीतिक पदों पर रहते हुए धर्म एवं समाज की सेवा में एवं जैन समाज के प्रति सजग एवं कटिबद्ध रहे हैं।

उन्हें जैन राजनीतिक चेतना मंच के प्रमुख श्री हुकम जैन काका की संस्तुति परसर्वसम्मति से राजस्थान प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।


श्री चेलावत ने जैन राजनीतिक चेतना मंच का इस नियुक्ति पर सभी का आभार जताया और उन्होंने कहा कि मैं अपने पद और दायित्व के प्रति सजग रहकर कार्य करते हुए सदैव समाज के हित की बात रखते हुए और आने वाले समय में होने वाले चुनाव में जैन समाज को भी प्रतिनिधित्व मिले पर विशेष ध्यान दूंगा।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *