सिद्धचक्र महामंडल विधान विश्व शांति महायज्ञ के साथ हुआ सम्पन्न

धर्म

सिद्धचक्र महामंडल विधान विश्व शांति महायज्ञ के साथ हुआ सम्पन्न

पिडावा :

 

 

-नगर के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन जुना मंदिर नवीन जिनालय खंडूपुरा में गत नो दिनो से चल रहा श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान विश्व शांति महायज्ञ के साथ हुआ सम्पन्न जैन समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया कि पिड़ावा नगर में गत आठ माह से ज्ञान की गंगा बहा रहे व43वां चातुर्मास कर रहे परम पूज्य 108 श्री भूतबलि सागर, मुनि सागर,मोन सागर, मुक्ति सागर महाराज के

 

सीमेंट रोड रामगंजमडी होम डिलीवरी फ्री सुविधा भी उपलब्ध लजीज स्वाद के साथ एक बार सेवा का अवसर देवे रोनक जैन 8107295163

पावन सानिध्य में यह विधान सुकुमाल जैन, निर्मला जैन गुर्जर सुल्तानी परिवार की ओर से आयोजित व सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में सिद्धचक्र महामंडल विधान बालब्रह्मचारी मन्जुला दीदी विधानचार्य पंडित मुकेश जैन सुसनेर के कुशल निर्देशन में नो

 

दिनो से सिद्ध प्रभु की आराधना की जा रही थी जिसमें संगीतमय अभिषेक, शांतिधारा, जाप अनुष्ठान, नित्य नियम पूजन, विधान की पूजन श्रावक श्राविकाओं द्वारा भक्ति भाव के साथ आनन्द पूर्वक की गई मंगलवार को प्रातः विश्व शांति महायज्ञ के बाद भगवान को पालकी में विराजमान कर नगर में बेण्ड़ बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सभी श्रावक सफेद वस्त्र व श्राविकाएं केसरिया साड़ी में सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थी शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों पर होकर वापिस जिन मन्दिर पहुंचा जहां पर पूज्य गुरुदेव भूतबलि सागर महाराज के मंगल उपदेश हुवे जिसके बाद भगवान पर कलाशाभिषेक कर कटला धर्मशाला पहुंचे जहां पर सकल जैन समाज व अतिथियों को वात्सल्य भोज हुआ अन्त में सुखमाल जैन गुर्जर सुल्तानी परिवार ने सभी का आभार व्यक्त किया और रात्रि में मंगल गीत गंवाकर श्रीफल वितरित किए गए।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *