आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन द्वारा भिंडर में 14 जनवरी को होगा भोजन पैकेट और वस्त्र का निशुल्क वितरण* आयोजन के बेनर का हुआ विमोचन

धर्म

आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन द्वारा भिंडर में 14 जनवरी को होगा भोजन पैकेट और वस्त्र का निशुल्क वितरण*

आयोजन के बेनर का हुआ विमोचन
भींडर ।
चतुर्थ पट्टाधीश  आचार्य सुनील सागरजी महाराज के 25 वें दीक्षा वर्ष के उपलक्ष में आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन भींडर की ओर से आगामी 14 जनवरी को दानपर्व मकर सक्रांति पर भींडर मे फाउंडेशन के कार्यालय सिंघवी निवास के बाहर गरीब जरूरतमंद असहाय लोगों को भोजन पैकेट एवं वस्त्र का निशुल्क वितरण किया जाएगा । संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार ने बताया कि आचार्य सुनील सागर महाराज के 25 में रजत दीक्षा वर्ष के उपलक्ष में कई धार्मिक एवं समाज सेवा के कार्य फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे हैं । इसी क्रम में 14 जनवरी के आयोजन के बैनर का विमोचन आचार्य सुनील सागरजी महाराज के सानिध्य में केशुलाल मालवी, मणिलाल गोटी, कमलेश सिंघवी , केशव लाल तोरावत सहित जैन समाजजनों ने सेरीया मे धर्मसभा के दौरान किया। संकलन  अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *