श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान मैं* ,उमड़ा आस्था का सैलाब *विधान**में जीवन का संविधान तय करो मुनि श्री विमल सागरजी* मंदिर परिसर में*आकर्षक समवशरण की रचन, सजा विधान का भव्य मंडल*
भोपाल
राजधानी के दिगंबर जैन मंदिर जवाहर चौक के परिसर में जगत कल्याण की भावना को लेकर श्री सिद्ध चक्र मंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है परिसर में समवशरण एवं सिद्धचक्र महामंडल विधान के मंडल की भव्य आकर्षक रचना की गई मुनि श्री विमल सागर महाराज मुनि श्री अनंत सागर महाराज मुनि श्री धर्म सागर महाराज और मुनि श्री भाव सागर महाराज के सानिध्य में विधान में सम्मिलित अनेकों मंडल के इन्द्र द्वारा द्वारा प्रभु का अभिषेक और मंत्र उच्चारित शांति धारा के साथ धार्मिक क्रियाएं की गई प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया प्रतिष्ठाचार्य नितिन भैया खुरई एवं अविनाश भैया के निर्देशन में धार्मिक अनुष्ठान विधि विधान से हुए प्रत्येक मंडल पर विराजमान इंद्र इंद्राणीयों द्वारा अष्ट द्रव्य द्वारा विधान के अर्घ मंडल पर समर्पित किए गए संगीत मय स्वर लहरियों के साथ भक्ति नृत्य कर प्रभु की आराधना के साथ भगवान सिद्ध के अनंत गुणों की वंदना की गई समवशरण में विराजित होकर आशीष वचन में मुनि श्री विमल सागर महाराज ने कहा जैसे देश के सफल संचालन के लिए विकास के लिए संविधान बना हुआ है वैसे ही जीवन को सही दशा और दिशा मिले जीवन मे आत्म कल्याण कर सकों इसके लिए जीवन का संविधान बनाओ विधान में प्रभु की आराधना के साथ अपने जीवन की सफलता के लिए क्रियाओं का संविधान तय करो अनुष्ठान के साथ परहित का सहयोग करने सदैव तत्पर रहो जैन धर्म और जैन सिद्धांत सदैव जग के सभी जीवों के कल्याण की बात करता है जिसमें अहिंसा मुख्य आधार होता है
आपके जीवन में भी अहिंसा जीवन का आधार हो हम सबको मिलकर आचार्य श्री के संदेश का पालन करते हुए धार्मिक अनुष्ठानों के साथ अपने शहर प्रदेश और देश के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करना चाहिए विधान का समापन 25 सितंबर को विश्व शांति महायज्ञ के साथ होगा विधायक पी सी शर्मा ने श्री फल भेट कर आशीर्वाद लिया इस अवसर पर दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज बांगा मंत्री मनोज आर एम पंकज सुपारी नरेंद्र वंदना विपिन जैन एम पी टी विजित पाटनी अंकित जैन ऋषभ जैन अभिराज जैन एडवोकेट सुनील पब्लिशर्स नितेश मामा अरविंद जैन सीए सूर्य प्रकाश सहित अनेक धर्मावलंबी मौजूद थे अंशुल जैन प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
