पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संस्कार मीणा की अगुवाई में ट्रेनों के ठहराव की मांग लेकर ज्ञापन दिया

राज्य

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संस्कार मीणा की अगुवाई में ट्रेनों के ठहराव की मांग लेकर ज्ञापन दिया
रामगंजमडी
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संस्कार मीणा की अगुवाई में ट्रेनों के ठहराव की मांग लेकर रेल प्रबंधक महोदय जबलपुर पश्चिम मध्य रेलवे के नाम ज्ञापन दिया। यह ज्ञापन रामगंजमडी स्टेशन अधीक्षक आर.पी. मीणा को दिया गया। इस ज्ञापन में यह मांग की गई है कि समय समय पर रामगंजमडी में ट्रेनों के स्थाई ठहराव की मांग की जाती रही है। रामगंजमडी कोटा जिला मुख्यालय की सबसे बड़ी विधानसभा क्षेत्र होने के साथ साथ एशिया की सबसे बडी धानमंडी एवम कोटा स्टोन उत्पादन का सबसे बडा औद्योगिक क्षेत्र है। ऐसे में यहा पर बड़ी संख्या में देश के विभिन्न स्थानों से श्रमिको एवम व्यापारियों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में यहाँ पर विशेष ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता है।

ट्रेनों के स्थाई ठहराव से यहाँ पर व्यापार को भी मजबूती मिलेगी। साथ साथ ही आने वाले श्रमिको के लिए भी सुलभता होंगी। साथ ही उत्तर प्रदेश से आने वाली अवध एक्सप्रेस 19037, 19038 जो पूर्व में रामगंजमडी रुका करती थी। उसे भी कोरोना काल के बाद रामगंजमडी जक्शन पर बन्द कर दिया गया। साथ ही साथ लखनऊ बांद्रा 20921, 20922, व कानपुर बांद्रा 22443, 22444 , इंदौर सुपरफ़ास्ट 12973,12974 जैसी ट्रेनों के ठहराव को भी बन्द कर दिया गया है। इन ट्रेनों के माध्यम से आवागमन सुलभ हो सकता है। औऱ साथ ही साथ इन ट्रेनों को अच्छा खासा यात्री भार रामगंजमडी जक्शन से मिलेगा। रामगंजमडी की अपेक्षा कम आबादी वाले क्षेत्रों में ज्यादा इन ट्रेनों का ठहराव हो रहा है। यहाँ की जनता द्वारा भी समय समय पर जनप्रतिनिधियों को इन समस्याओं से अवगत करवाया गया है। लेकिन इसके बावजूद भी कोई स्थाई समाधान अभी तक नही मिला है। इस प्रतिनिधि मंडल में प्रिंस गंगवार, हरविंदर ठाकुर, विकास सेन शामिल रहे। इन सभी का कहना था की जनप्रतिनिधियों द्वारा सुध नही ली जाती है। तो हमे यह कदम उठाना पढा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *