8 साल से मुनि सुव्रतनाथ महिला बैंड अपनी अभूतपूर्व प्रस्तुति दे रहा है

धर्म

8 साल से मुनि सुव्रतनाथ महिला बैंड अपनी अभूतपूर्व प्रस्तुति दे रहा है

ग्वालियर
एक ऐसा महिला बैंड जो अपनी एक पहचान बना चुका है जो नारी शक्ति का प्रतिरूप बनकर हमारे सामने है जो विगत 8 वर्षो से धार्मिक आयोजनों में अपनी सेवा दे रहा है हम बात कर रहे है मुनि सुव्रतनाथ महिला बैंड की

एक नजर मुनि सुव्रतनाथ महिला बैंड के इतिहास पर

 

 

आपको बताए मुनिसुव्रतनाथ महिला बैंड लगभग 8 साल पहले 20 महिलाओं के साथ डॉ वीणा जैन के संयोजन में शुरू हुआ इन महिलाओं ने जैन समाज के विपिन जैन ने से विशेष प्रशिक्षण लिया। नगर के धार्मिक आयोजनों जैन मुनि,संत, साध्वियों के नगर आगमन, महावीर जयंती, धार्मिक जुलूस, शोभायात्रा में यह बैंड अपनी प्रस्तुति देता आ रहा है!इसके साथ ही इन्होने सोनागिर में आयोजित जैन मिलन के राष्ट्रीय अधिवेशन में भी प्रस्तुति दी है! जो सभी का मन मोह गयी।
जैन समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने जानकारी को साँझा करते हुए बताया कि इसमें जो महिलाएं भाग लेती हैं उनमें डॉ वीणा जैन माया जैन, बेबी जैन, मालती जैन, संगीता जैन, अंजलि जैन, कल्पना जैन, निशा जैन, रितु जैन, आस्था जैन, कीर्ती जैन, सुषमा जैन, कल्पना जैन, किरण जैन, अनु जैन सहित अन्य सदस्यायें शामिल हैं!

हम समाज की बालिकाओ को भी विशेष प्रशिक्षण देगे डॉ वीणा जैन
जानकारी को देते हुए डॉ वीणा जैन ने बताया कि इस बैंड को अब हम जल्द आधुनिक कर रहे है जिसमें नवीन उपकरण शामिल किए जाएंगे। साथ ही इसमें समाज की बालिकाओं को विशेष प्रशिक्षण देगे और इसमें शामिल करेंगे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *