अतिशयकारी प्रतिमा भगवान मुनिसुव्रतनाथ की भक्ति में शक्ति है-गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण –
अतिशय क्षेत्र स्वस्तिधाम जहाजपुर की झांकी का जयकारों के बीच हुआ उदघाटन
पदमपुरा
– भगवान की भक्ति में शक्ति होती है। यदि मनुष्य श्रद्धापूर्वक जहाजपुर स्वस्ति धाम के भू गर्भ से प्रकटित अतिशयकारी भगवान मुनिसुव्रतनाथ की भक्ति करता है तो उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है।ये कथन गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ने श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में गुरुवार को जहाजपुर के स्वस्ति धाम अतिशय क्षेत्र की भव्य एवं मनमोहक झांकी के उदघाटन समारोह में व्यक्त किए।
इससे पूर्व माताजी ससंघ के सानिध्य में श्री मुनिसुव्रत नाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र स्वस्तिधाम जहाजपुर की सजाई गई झांकी का उदघाटन पारस टीवी चैनल के चैयरमेन पंकज जैन दिल्ली ने फीता खोलकर किया। इस मौके पर पूरा परिसर भगवान मुनिसुव्रत नाथ एवं भगवान पद्म प्रभ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर पारस टीवी चैनल के डॉयरेक्टर प्रकाश मोदी,विनोद जैन टोरडी,अनिल जैन,भव्य जैन
भव्य जैन सीईओ,शुभकामना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय कुमार कोठ्यारी राजस्थान फार्मेसी कांसिल जयपुर के अध्यक्ष महावीर सोगानी सहित चातुर्मास समिति के मुख्य समन्वयक रमेश ठोलिया, उपाध्यक्ष प्रदीप जैन, विनोद जैन ‘कोटखावदा’,मंत्री सुनील बख्शी, प्रशासनिक समन्वयक भारत भूषण जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य श्रेष्ठी जन व श्रद्धालु गण उपस्थित थे। अतिथियों का चातुर्मास कमेटी की ओर से तिलक, माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
समारोह का संचालन पं.अशोक शास्त्री इन्दौर ने किया।मुख्य समन्वयक रमेश ठोलिया एवं उपाध्यक्ष विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि श्रद्धालुओं के अवलोकन के लिए झांकी प्रातः 7.00 बजे से रात्रि 9.00बजे तक खुली रहेगी।
शुक्रवार,16 सितंबर को प्रातः मूलनायक भगवान पद्म प्रभ के अभिषेक, शान्ति धारा के बाद माताजी के सानिध्य में आयोजित धर्म सभा में मंगल प्रवचन होंगे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी

