अतिशय क्षेत्र कैथूली में पार्श्वनाथ मोक्षकल्याण महोत्सव 4 को
रामगंजमंडी
हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अतिशयकारी पार्श्वनाथ भगवान् का मोक्षकल्याण महोत्सव (मुकुट संप्तमी) के रूप मे अतिशय क्षेत्र कैथुली मे भगवान पार्श्वनाथ के चरणों मे 4 अगस्त को मनाया जाएगा ,

जानकारी देते हुए महामंत्री रितेश ठाई इस आयोजन को समस्त विधि-विधान से विधानाचार्य श्री आकाश जैन आचार्य(सांगानेर) रामगंजमंडी एवम श्री प्रशान्त जैन आचार्य(सांगानेर) रामगंजमंडी के निर्देशन मे सम्पन्न होगा |आयोजन के क्रम मे सर्वप्रथम ध्वजारोहण श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा पांडाल लोकार्पण चित्र , अनावरण दीप प्रज्वलन , निर्वाण लाडू व वात्सल्य भोज का आयोजन होगा |
इस महामहोत्सव में ध्वजारोहण श्रीमान् नरेन्द्र कुमार धानोप्या (सहायक वाणिज्य कर अधिकारी ) सुनील कुमार सेठिया सिलोर बूंदी के कर कमलों से होगा , चित्र अनावरण श्रीमती बरजाबाई प्रभुलाल ज्ञानचंद जैन ठग परिवार बोराव (चित्तौड़गढ़ ) द्वारा किया जाएगा श्रीजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन संतोष कुमार अंकित कुमार गोधा (बागुदारवाले ) जवाहर नगर कोटा द्वारा किया जाएगा | इन्ही मांगलिक क्षणों मे पांडाल लोकार्पण का पुनीत लाभ श्रीमान् मंजू कमल जैन उषा मुकेश जैन समस्त डूंगरवाल परिवार (चचावदा वाले ) शामगढ़ को प्राप्त होगा इन गौरवमयी क्षणों मे अतिथि सत्कार का स्वर्णिम क्षण पदमकुमार राजेंद्र हुकुम जैन काका हरसौरा परिवार के कर कमलों से होगा | वहीं इस महामहोत्सव के स्वर्णिम क्षणों मे निर्वाण लाडू , मंगल आरती , अल्पाहार व भोजन के पुण्यार्जक श्रेष्ठी श्रीमान् चांदमल संतोष देवी धानोत्या परिवार झांतला जिला नीमच मध्यप्रदेश को प्राप्त होगा | यह पावन क्षेत्र मालवा पठार की तलहटी में बसा, प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर है, चतुर्थकालीन अतिशयकारी पार्श्वनाथ भगवान् की प्रतिमा सुविख्यात खजुराहो शैली की स्थापत्य कला बेजोड़ है श्री दिगम्बर जैन 1008 चिन्तामणि पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र कैथूली , चहुंमुखी ख्याति प्राप्त कर रहा है।
अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
