सिद्धचक्र महामंडल विधान 1024 अर्घ समर्पण के साथ पूर्ण
गुरुवार की बेला मे हवन पूर्णाहुती शोभायात्रा के साथ समापन होगा
रामगंजमंडी
![]()
![]()
![]()
भक्ति आराधना के साथ विगत दिनों से हो रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान 1024 अर्घ समर्पित कर पूर्ण हो गया विगत दिनों मे ललितपुर से आए प्रतिष्ठाचार्य सुनील शास्त्री के कुशल निर्देशन व संगीतकार प्रशांत जैन बमनी की स्वर लहरियों के बीच हुआ साथ ही नगर के प्रशांत शास्त्री आकाश शास्त्री देवांश जैन व ब्रह्मचारी रीना दीदी का पूर्ण सहयोग रहा
साथ ही अन्य लोगो का भी इसमे सहयोग रहा। वही बुधवार की बेला मे श्री वीर जैन सोशल ग्रुप द्वारा भव्य पूजन भक्ति भाव से की गयी। समूह की और से सुनील सुरलाया, नीलेश जैन,पंकज सुरलाया,सरिता सबदरा, विनिशा सुरलाया, अमिता सुरलाया, कल्पना ठाई के साथ सभी समूह की सहभागिता रही।
आदर्श महिलामंडल द्वारा आयोजित इस महामंडल विधान मे सभी ने महती धर्म प्रभावना के साथ भाग लिया। वही गुरुवार की बेला मे प्रातः बेला मे प्रातः 7 बजे श्रीजी की का अभिषेक शांतिधारा होगी 8 बजे नित्य नियम पूजन होगा 9 बजे विश्व शांति की मंगल कामना हेतु विश्व शांति महायज्ञ हवन पूर्णाहुति होगी साथ है 10.15 बजे श्रीजी की शोभायात्रा नगर मे निकाली जाएगी साथ ही सकल दिगंबर जैन समाज का स्नेह भोज होगा। वही मंगलवार की बेला मे मंगल आरती का पुण्य लाभ विधान ध्वजारोहण कर्ता प्रमोद कुमार,सुरेश कुमार, सिद्धार्थ कुमार बाबरिया परिवार को मिला। इसी बेला मे इंद्र सभा का आयोजन हुआ जिसमे सोधर्म इंद्र का दरबार सजाया गया जिसमे समस्त इन्द्रो द्वारा सोधर्म इंद्र से प्रश्नों को करकर अपनी शंकाओं का समाधान किया व दरबार मे अनेक भक्तिमय प्रस्तुती की गयी
अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

