आर्यिका विप्रभ माताजी के सानिध्य में जिनसहस्त्र नाम विधान में हो रही भव्य भक्ति आराधना

धर्म

आर्यिका विप्रभ माताजी के सानिध्य में जिनसहस्त्र नाम विधान में हो रही भव्य भक्ति आराधना

बड़नगर


धर्म नगरी बड़नगर में पट्ट गणिनी आर्यिका 105 विज्ञमति द्वारा रचित जिनसहस्त्र नाम विधान आर्यिका 105 विप्रभ मति माताजी के सानिध्य में हो रहा

जिसमे सभी भक्ति उमंग उल्लास से भरे हुए है इस आयोजन की आयोजक व संचालक माला सोनी ने बताया की विधान में बीच-बीच में माताजी द्वारा पंक्तियों का अर्थ बहुत ही सरलीकरण करके समझाया जा रहा है।वही सोमवार को 36 प्रश्नों का एक प्रश्न पत्र दिया गया है। वही इसमे सर्वाधिक अंक लाने वालो को पुरुस्कार प्रदान किए गए। वही आए संगीतकार पंडित श्री कैलाशचंद शास्त्री मंडल विधान में अपनी स्वर लहरियो से वातावरण को भक्तिमय बनाए हुए है। साथ ही विधान को पूर्ण क्रियाओं के साथ सम्पन्न कर रहे है। मानो ऐसा प्रतीत हो रहा है की हर कोई बस हर कोई भक्ति की ज्ञान गंगा में डुबकी लगा रहा हो।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *